“इन्वेस्ट इन उत्तराखंड” मिशनः रोड शो के लिए चेन्नई पहुंचे सीएम धामी

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में आगामी आठ और नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा गुरुवार को चेन्नई में आयोजित किए जाने वाले रोड शो में शामिल होंगे।

“इन्वेस्ट इन उत्तराखंड” मिशन के तहत रोड शो के लिए ‘चेन्नई’ एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी का तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ चेन्नई के महात्मा गांधी रोड स्थित होटल ताज कोरोमंडल में विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में मुख्य रूप से हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर पर फोकस किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सौरभ बहुगुणा भी इस रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। सरकार अब तक देश एवं विदेश के विभिन्न उद्योग समूहों के साथ कुल 54 हजार 550 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का एमओयू साइन कर चुकी है।

रोड शो से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम को पीस टू प्रोस्पेरिटी रखा गया है। टूरिज्म, वेलनेस और हॉस्पिटलिटी इंडस्ट्री के साथ-साथ उत्तराखण्ड में अनेक नए एवं गैर परंपरागत उद्योगों को विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के प्रमुख फार्मा हब के रूप में प्रतिष्ठित है। राज्य में 3 फार्मा क्लस्टर है जिनमें 300 से अधिक उद्योग कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार इन्वेस्टर्स फ्रेंडली माहौल के लिए पॉलिसी रिफॉर्म्स कर चुकी है। अभी तक देश और विदेशों से इनवेस्टर्स समिट को लेकर बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उद्यमी उत्तराखंड में निवेश के लिए उत्साहित हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *