By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: अल्मोड़ा के संकेत देने वाले हरदा क्या पिथौरागढ़ की डीडीहाट से लड़ेंगे चुनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > अल्मोड़ा के संकेत देने वाले हरदा क्या पिथौरागढ़ की डीडीहाट से लड़ेंगे चुनाव
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

अल्मोड़ा के संकेत देने वाले हरदा क्या पिथौरागढ़ की डीडीहाट से लड़ेंगे चुनाव

Rajesh Pandey
Last updated: January 12, 2022 2:26 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। फोटो- पूर्व सीएम हरीश रावत के सोशल मीडिया पोस्ट से ली गई है।
SHARE

देहरादून। कुछ माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। अब उनके पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। माना जा रहा है, रावत यहां से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। हालांकि, रावत कहां से चुनाव लड़ेंगे, यह तो प्रत्याशियों की घोषणा पर ही स्पष्ट होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है।पिथौरागढ़ में डीडीहाट के कांग्रेस नेताओं की बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया है। डीडीहाट विधानसभा सीट से सभी कांग्रेस दावेदारों ने हरीश रावत के लिए को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। वर्तमान में भाजपा नेता बिशन सिंह चुफाल यहां विधायक हैं। चुफाल यहां पांचवी बार के विधायक हैं।

माना जा रहा है कि हरीश रावत ने डीडीहाट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, हालांकि इससे पहले रावत अल्मोड़ा जिला की किसी सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे।

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, अल्मोड़ा से आते-जाते वक्त मन हमेशा जरा भारी सा हो जाता है, न जाने क्या ऐसा है! अल्मोड़ा ने मुझे बनाया, तो अल्मोड़ा से ही मैं ध्वस्त होकर के गया भी। लेकिन, एक बात हमेशा रही, मैं चुनाव जीता या हारा, प्यार अल्मोड़ा ने केवल मुझसे ही किया और मैं भी कहीं से लौट के आऊं। जैसे कहते हैं “उड़ी जहाज को पंछी, फिर जहाज पे आयो”।

मुझसे कोई पूछे कि कहां लौटना चाहते हो! तो मैं मोहनरी का नाम लूंगा, मैं अल्मोड़ा व अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र का नाम लूंगा।

हां, हरिद्वार को जरूर इस कड़ी में मैं कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने मुझको उस समय सहारा दिया, जिस समय मैं पूरी तरीके से बिखर सकता था। इसलिये अब चुनाव जीतूं-हारूं, मगर मैं हरिद्वार के प्रति समर्पित रहता हूंँ।

उन्होंने लिखा था, उत्तराखंडियत और उत्तराखंडियत से जुड़ी हुई भावनाएं समझने के लिए यह मुझ जैसे लोगों की अंतिम पीढ़ी है और वो पीढ़ी धीरे-धीरे कब गुजर जाएगी उस पर गौर करना आवश्यक है, तो आओ एक बार फिर उत्तराखंड, उत्तराखंडियत व अल्मोड़ियत की रक्षा के लिए उठकर के खड़े हों। यहां ये चुनाव 2022 इसी का चुनाव है।

उस समय यह माना जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अल्मोड़ा जिला की किसी सीट पर अपनी दावेदारी कर सकते हैं।

 

You Might Also Like

Tehri Lake Global Destination Project: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश
बड़ी खबरः “सरकार अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को तैयार”
Uttarakhand primary teacher counseling: उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए 12 जनवरी को होगी काउंसलिंग
दयालु मगरमच्छ और घमंडी मछलियां
Video- बातें स्वरोजगार की: मुर्गी पालन में कमाल कर दिया बीटेक पास उत्तराखंड के इस युवा ने
TAGGED:Harish Rawat CampaignHarish Rawat followersUttarakhand Chunav 2022Uttarakhand Election 2022
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article इस तरह पिएंगे पानी तो दूध जितना फायदा देगा
Next Article Uttarakhand: भाजपा के सामने अपना ही रिकार्ड तोड़ने की चुनौती, कांग्रेस को लगानी होगी लंबी छलांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?