Sign In
  • U.S.
  • International
  • Canada
  • Espau00f1ola
NEWSLIVE24x7
  • Home
    • Home 2New
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5Hot
  • World
  • Technology
    • Check out more:
    • Fashion
    • Travel
    • Business
    • National News
    • World
  • Posts
    • Post Layouts
    • Gallery Layouts
    • Video Layouts
    • Audio Layouts
    • Post Sidebar
    • Review
      • User Rating
    • Content Features
    • Table of Contents
  • Pages
    • Search Page
    • 404 Page
Reading: डोईवाला में बनेगा सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज
Share
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > डोईवाला में बनेगा सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज
FeaturedhealthUttarakhand

डोईवाला में बनेगा सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज

Rajesh Pandey
Last updated: December 16, 2021 11:33 pm
Rajesh Pandey
Share
SHARE
हरिद्वार। आयुष मंत्रालय ने डोईवाला में सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना सहित उत्तराखंड राज्य में आयुष के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई घोषणा की। राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) योजना के तहत घोषित इन पहल से राज्य में आयुर्वेद, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा, हर्बल दवाओं और आयुष उद्योग के विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। 
हरिद्वार में ‘आयुष संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य में आयुष के बुनियादी ढांचे के विस्तार और उन्नयन के लिए कई घोषणा की। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे।
सोनोवाल ने कहा कि अगले दशक में उत्तराखंड में आयुष और पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। भारत सरकार ने राज्य में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है और उत्तराखंड को प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड अवसरों की भूमि है और अपनी समृद्ध जैव विविधता के कारण इसमें राज्य के समग्र विकास में योगदान करने की काफी संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा, प्रमुख आयुर्वेदिक शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एक ‘मर्म चिकित्सा’ प्रशिक्षण केंद्र देश के लिए नोडल केंद्र के रूप में बनाया जाएगा, जो देश और दुनिया के छात्रों को आयुर्वेद में विशेषज्ञता हासिल करने में मदद करेगा।
अन्य घोषणाओं में राज्य में 10 बिस्तरों वाले अस्पतालों की स्थापना, कोटद्वार में 50 बिस्तरों वाले उन्नत आयुष अस्पताल, हरिद्वार के पिरान कलियर में 50 बिस्तरों वाला यूनानी अस्पताल, डोईवाला में सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना, आम जनता के लिए आयुष सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में मोबाइल आयुष इकाइयों (आयुष रथ) का प्रावधान, जनता तक आयुष सेवाओं की पहुंच और उपलब्धता बढ़ाने के लिए पहले से मौजूद वेलनेस केंद्रों के अलावा 100 और आयुष वेलनेस (स्वास्थ्य) केंद्र स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता शामिल है।
इस दौरान यह भी घोषणा की गई कि आमतौर पर उपलब्ध औषधीय पौधों के उपयोग को लोकप्रिय बनाने के लिए राष्ट्रीय औषधीय पौधा बोर्ड (एनएमपीबी) छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए 200 स्कूल हर्बल गार्डन को मदद करेगा।
एनएमपीबी उत्तराखंड में किसानों को गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री प्रदान करने के लिए 13 जिलों में 13 नर्सरी की मदद करेगा। औषधीय पौधों के लिए मूल्य संवर्धन, सुखाने, भंडारण और विपणन के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए स्थानीय क्लस्टर स्थापित करने के लिए प्रति किसान समूह 15 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और ‘मर्म चिकित्सा’ में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को देश के लिए नोडल केंद्र बनाया जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में क्षमता और संसाधनों के निर्माण और उन्हें मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन को पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड आयुष, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में देश के प्रगतिशील राज्यों में से एक होगा।
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:AYUSH Minister Sarbananda SonowalAYUSH services in UttarakhandAYUSH Wellness CentersChief Minister of Uttarakhand Pushkar Singh DhamiUttarakhand State Government
Share This Article
Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
Next Article Uttarakhand election: सिसोदिया ने जो दिखाया, क्या वो पहले कभी नहीं दिखा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

The Best Wireless Gaming Headsets in This Year

As for quality, the HS80's provided clear-cut sound with adequate bass and a slight emphasis on the mid-range, making those…

4.8 out of 5Good
5 Tips for Charging an Electric Vehicle More Easily

Politics is the art of looking for trouble, finding it everywhere, diagnosing…

4 Min Read
Google Must Allow Developers to Use Other Payment Systems

Modern technology has become a total phenomenon for civilization, the defining force…

4 Min Read

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

FeaturedUttarakhand

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायत अब ज्यादा दिन पेंडिंग नहीं रहेगी

देहरादून। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायत अब ज्यादा दिन पेंडिंग नहीं रहेगी। इसके लिए शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री…

3 Min Read
current AffairsFeaturedfoodhealth

स्वस्थ रहने के लिए फल और सब्जियां खाना बहुत जरूरी

यह एक वैज्ञानिक तथ्य है कि स्वास्थ्य और भोजन के बीच अटूट रिश्ता है, लेकिन यह रिश्ता तभी तक बना…

10 Min Read
FeaturedPoliticsUttarakhand

रात को बारिश में ही धान के खेत में पहुंच गए हरीश रावत

देहरादून। कुमाऊं दौरे के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सोमवार रात बारिश में ही धान के खेतों में…

2 Min Read
ElectionPoliticsUttarakhand

हरीश रावत पंजाब कांग्रेस प्रभारी के दायित्व से अवमुक्त

देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है। उनके…

2 Min Read
NEWSLIVE24x7

News

  • World
  • Advertise

Technology

  • Innovate
  • Gadget
  • PC hardware
  • Review
  • Software

Health

  • Medicine
  • Children
  • Coronavirus
  • Nutrition
  • Disease

Culture

  • Stars
  • Screen
  • Culture
  • Media
  • Videos

More

  • Fashion
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • health

Subscribe

  • Home Delivery
  • Digital Subscription
  • Games
  • Cooking
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?