By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड में निशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > उत्तराखंड में निशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना शुरू
FeaturedhealthUttarakhand

उत्तराखंड में निशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना शुरू

Rajesh Pandey
Last updated: August 17, 2021 8:29 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं विस्तार के लिए नई योजना अस्तित्व में आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में निशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना जनता को समर्पित की। देहरादून के जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) अस्पता) में आयोजित शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक खजान दास ने की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस निशुल्क जांच योजना का लाभ समाज के अन्तिम छोर पर खड़े लोगों तक पहुंचेगा। अभी तक धन के अभाव में जो लोग अपनी जांच नहीं करा पाते थे, अब उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे।

योजना के प्रथम चरण में निशुल्क जांच सुविधा राज्य के छह जिलों क्रमशः अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार एवं ऊधमसिंहनगर में स्थित 38 जिला उप जिला चिकित्सालयों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है। द्वितीय चरण में राज्य के शेष जनपदों के 32 चिकित्सा इकाइयों पर यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से लागू होगी।

योजना का क्रियान्वयन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा लोक निजी सहभागिता के अनुसार होगा। इसमें 207 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच को शामिल किया गया है।

जांच सुविधाएं निशुल्क एवं प्रत्येक दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेंगीः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से राज्य के प्रमुख जिला / उप जिला चिकित्सालयों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क जांच योजना आज से लागू हो गई है। इस योजना में मरीजों को उपचार के दौरान डायग्नोस्टिक एवं जांच संबंधित सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होगी। यह योजना पूरे वर्षभर 24×7 कार्यशील रहेगी, ताकि आईपीडी, ओपीडी एवं इमरजेन्सी में आने वाले मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो।

दिसम्बर तक शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुधार हुआ है। राज्य में 72 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 23 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। दिसम्बर तक राज्य में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में निशुल्क जांच योजना के प्रसार के लिए हर जिले में बड़े आयोजन किए जाएंगे। अटल उत्तराखंड आयुष्मान योजना के तहत सभी परिवारों को 05 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार दिया जा रहा है। इसके तहत अभी तक तीन लाख 17 हजार से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है।

 स्टैंडर्ड डायग्नोस्टिक प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा सुनिश्चित

सेवा प्रदाता के साथ किए गए अनुबंध के अनुसार लैब / प्रयोगशाला हब मॉडल के अनुसार कार्य करेगी, जिसे कलेक्शन सेंटर एंड टेस्टिंग सेंटर या स्पोक कलेक्शन सेंटर मॉडल अनुरूप क्रियान्वित किया जाएगा।

लैब द्वारा की जाने वाली समस्त जांचों एवं वहां पर कार्य करने वाले तकनीशियन / पैथोलॉजिस्ट एवं अन्य मानव संसाधन के संबंध में एनएबीएल गाइडलाइन / एसओपी का अनुपालन करना आवश्यक किया गया है।

पैथोलॉजी सैम्पल जांच रिपोर्ट के संबंध में आन्तरिक एवं बाह्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेवा प्रदाता स्टैंडर्ड डायग्नोस्टिक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेगा। इसके अतिरिक्त यह लैब समुदाय के लिए प्राइमरी डायग्नोस्टिक टेस्ट की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इस योजना को संचालित करने के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट प्राविधान किया है। मिशन द्वारा अनुबंधित फर्म के स्तर से लगभग 500 मानव संसाधन का रोजगार सृजन होगा, जिन्हें सेवा प्रदाता की ओर से नियुक्त किया जा रहा है।

इस योजना के लागू होने से उपचार के दौरान मरीजों के अतिरिक्त जेब खर्च में कटौती होगी और जन सामान्य को स्वास्थ्य उपचार लेने में सहायता होगी।

Key words: Uttarakhand CM, CM Uttarakhand, NHM, Free pathology testing, Pathology centers, Government hospitals in Uttarakhand, Uttarakhand Health Services, Types of pathology test

You Might Also Like

देश के शीर्ष 50 चिकित्सा संस्थानों में एम्स ऋषिकेश को मिला यह स्थान
Tehri Lake Global Destination Project: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश
एक बस्ती की कहानी, जहां न बिजली है और न पानी
“यहां बचपन अच्छा था, पर बुढ़ापा काटना मुश्किल हो रहा है”
उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी
TAGGED:CM UttarakhandFree pathology testingGovernment Hospitals in UttarakhandNHMPathology centersTypes of pathology testUttarakhand CMUttarakhand Health Services
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article हरीश रावत ने राहुल गांधी को चिट्ठी में बता डाली ‘दिल की बात’
Next Article Benefits of Yoga: 10 Ways Your Practice Can Improve Your Life
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?