आपको पसंद आएंगी ये पांच कहानियां

Rajesh Pandey

यमराज और अभिमानी मूर्तिकार
किसी गांव में एक मशहूर मूर्तिकार था। उनकी मूर्तियां असली दिखती थीं। एक दिन उन्होंने एक सपना देखा कि पंद्रह दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो जाएगी। यमदूत आकर उनको ले जाएंगे। मूर्तिकार ने स्वयं को मृत्यु से बचाने के लिए हू ब हू अपने जैसी नौ मूर्तियां तैयार कीं । आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…

सूरज और हवा
एक दिन हवा ने सूरज को अपनी शक्ति का अहसास कराने का मन बनाया। वह सूरज से कह रही थी कि वह उससे ज्यादा ताकतवर है। हवा कह रही थी कि मैं सबको उड़ा सकती हूं। मैं बादलों को बहाकर ले जाती हूं। बड़े बड़े पेड़ों को गिरा देती हूं, इसलिए मैं ताकतवर हूं। मेरी शक्ति के सामने कोई नहीं टिक सकता। सूरज शांत होकर हवा की बात सुनता रहा। जब हवा को अपनी शक्ति का परिचय देते हुए काफी देर हो गई तो सूरज ने कहा, चलो हम दोनों मुकाबला करते हैं। आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कहानीः बैल बड़ा या मेंढ़क
बहुत पुरानी बात है। एक गांव में हरीभरी घास और फूलों से भरा मैदान था। मैदान के पास ही छोटी नदी बह रही थी, जिसमें बहुत सारे छोटे-छोटे जीव रहते थे। नदी में तरह-तरह की रंगीन मछलियां तैरतीं। वहां ड्रैगन फ्लाई और मधुमक्खियां भी मंडराती रहतीं। फूलों की विविधता की वजह से मधुमक्खियां काफी खुश थीं। उनको रस के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ रहा था।  आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…

और मुस्कराने लगा वह बूढ़ा आदमी
किसी गांव में एक वृद्ध रहता था। खराब व्यवहार की वजह से गांव के लोग उसको दुनिया का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण व्यक्ति मानते थे। पूरा गांव उससे आजिज आ चुका था। वह हमेशा उदास रहता था और उसको हर व्यक्ति से कोई न कोई शिकायत थी। वह हमेशा खराब मूड में रहता और लोगों को बुरा भला कहता था। दिन पर दिन उसके शब्द और जहरीले होते जा रहे थे। उसकी आदत थी कि वह किसी को भी खुश नहीं देखना चाहता था।आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…

चिड़िया के बच्चे
किसी जंगल में एक चिड़िया दो बच्चों के साथ रहती थी। चिड़िया का घोसला एक बड़े पेड़ पर था। चिड़िया अपने दोनोंं बच्चों के साथ बहुत खुश थी, लेकिन उसकी खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रही। जंगल में आए तूफान ने कई बड़े पेड़ों को गिरा दिया। तूफान की चपेट में आकर चिड़िया के घोसले वाला पेड़ भी टूट गया। पेड़ गिरने से चिड़िया की मौत हो गई और उसके दोनों बच्चे हवा के झोके में कहीं दूर चले गए। चिड़िया का एक बच्चा उस गुफा के पास जाकर गिरा, जिसमें डकैत रहते थे। दूसरी बच्चा एक आश्रम में जाकर गिरा। दोनों बच्चे अलग-अलग जगहों औऱ माहौल में पलने बढ़ने लगे।आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…

नोट- आप भी हमें अपनी लिखी कहानियां व कविताएं भेज सकते हैं। अपनी रचनाओं के साथ अपना नाम व पता लिखना मत भूलिएगा। हमारी मेल आई है- newslive2019@gmail.com

आप हमें व्हाट्सएप भी कर सकते हैं- 9760097344

 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *