और मुस्कराने लगा वह बूढ़ा आदमी

Rajesh Pandey

किसी गांव में एक वृद्ध रहता था। खराब व्यवहार की वजह से गांव के लोग उसको दुनिया का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण व्यक्ति मानते थे। पूरा गांव उससे आजिज आ चुका था। वह हमेशा उदास रहता था और उसको हर व्यक्ति से कोई न कोई शिकायत थी। वह हमेशा खराब मूड में रहता और लोगों को बुरा भला कहता था। दिन पर दिन उसके शब्द और जहरीले होते जा रहे थे। उसकी आदत थी कि वह किसी को भी खुश नहीं देखना चाहता था। 

एक दिन अचानक उसका व्यवहार बदल गया था। वह अस्सी साल का हो गया था। गांव में यह सूचना आग की तरह फैल गई कि खराब व्यवहार वाला बूढ़ा आदमी खुश दिखाई दे रहा है। उसने आज किसी की भी शिकायत नहीं की और मुस्कराते हुए कुछ गुनगुना रहा है। उसके चेहरे पर ताजगी दिख रही है। बड़ी संख्या में गांव के लोग उसके चारों तरफ इकट्ठा हो जाते हैं। लोग आश्चर्य में हैं कि उसने किसी को भी बुरा नहीं कहा। वह खुश है। 

एक व्यक्ति ने उससे पूछ ही लिया क्या कुछ खास बात है आज, तुम्हारा व्यवहार पूरी तरह बदला हुआ दिख रहा है। बूढ़े व्यक्ति ने जवाब दिया- कुछ खास नहीं मित्र। मैं अस्सी वर्ष का हो गया हूं और लंबे समय से खुशियों का पीछा कर रहा हूं। खुशियों को पकड़ना आसान नहीं है। अब मैंने खुशियों के बिना जीने का फैसला किया। अब मैं बेहतर तरीके से जी रहा हूं और यही कारण है कि मैं अब खुश हूं।

कुल मिलाकर यह कहानी कहती है कि खुशियों का पीछा करना छोड़ दो, जो तुम्हारे आसपास है उन्हीं में अपनी खुशियों को तलाश करो।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *