सूरज और हवा

Rajesh Pandey
short stories

एक दिन हवा ने सूरज को अपनी शक्ति का अहसास कराने का मन बनाया। वह सूरज से कह रही थी कि वह उससे ज्यादा ताकतवर है। हवा कह रही थी कि मैं सबको उड़ा सकती हूं। मैं बादलों को बहाकर ले जाती हूं। बड़े बड़े पेड़ों को गिरा देती हूं, इसलिए मैं ताकतवर हूं। मेरी शक्ति के सामने कोई नहीं टिक सकता। सूरज शांत होकर हवा की बात सुनता रहा। जब हवा को अपनी शक्ति का परिचय देते हुए काफी देर हो गई तो सूरज ने कहा, चलो हम दोनों मुकाबला करते हैं।

सूरज ने धरती पर एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा,उसे देख रही हो हवा। हम दोनों में जो उस व्यक्ति की कमीज उतार दे, वही शक्तिशाली है। क्या तुमको यह चुनौती मंजूर है। हवा ने कहा, इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई। हवा ने उस व्यक्ति की कमीज उतारने के लिए पूरी ताकत लगा दी। वह व्यक्ति हवा के झोंके में उड़कर कहीं दूर जा गिरा, लेकिन उसकी कमीज नहीं उतरी।

अब सूरज की बारी थी। सूरज पहले से ज्यादा तेजी से चमकने लगा। धरती पर गर्मी बढ़ने से व्यक्ति परेशान हो गया। वह तुरंत नदी पर पहुंचा और अपनी कमीज उतारकर नहाने के लिए पानी में घुस गया। इस तरह सूरज की जीत हो गई। कहानी का संदेश यही है कि किसी पर दबाव बनाकर जीतने की ख्वाहिश करने से ज्यादा अच्छा है कि अपनी काबिलियत से विजय हासिल की जाए।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *