FeaturedhealthNewsUttarakhand

चिकित्सा शिक्षा विभाग को वर्ष 2024 का डॉ. आरएस टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी सम्मान

आरटीआई क्लब देहरादून ने सचिव चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ आर राजेश कुमार को सौंपा पुरस्कार

देहरादून। newslive24x7.com

आरटीआई क्लब देहरादून ने सूचना का अधिकार अधिनियम की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में उल्लेखनीय कार्यों के लिए छात्रों और आरटीआई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। विभिन्न छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

देहरादून के तस्मिया अकादमी, इंदर रोड में आयोजित समारोह में पारदर्शिता सूचकांक के आधार पर वर्ष 2024 के लिए डॉ आरएस टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी सम्मान से चिकित्सा शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया।

सोमवार को सचिवालय में आरटीआई क्लब देहरादून के पदाधिकारियों ने यह सम्मान सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर राजेश कुमार को सौंपा गया।

चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग अन्य क्षेत्रों में भी विशिष्ट उपलब्धियों के साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में एक आदर्श प्रस्तुत कर रहा है

उल्लेखनीय है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग वर्ष 2017 में भी यह पुरस्कार प्राप्त कर चुका है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button