FeaturedhealthUttarakhand

कोविड रोगियों के उपचार में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी में कोविड की रोकथाम और मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एमबी पीजी कालेज में उन्होंने कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।
मिनी स्टेडियम में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया और फिर डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय और उसके परिसर में डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे स्वास्थ कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर सहमति जताई।
अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी पूरी तन्मयता के साथ कोविड के मरीजों के उपचार में जुटे हैं, जिन पर हम सभी को गर्व है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम और मरीजों के उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अस्पतालों में किसी भी स्रोत से नए चिकित्सकों की तैनाती करें। इसके लिए सरकार पूरा धन उपलब्ध कराएगी।
सरकार ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पूरे अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कितनी राशि दी जाएगी, इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे इन कर्मियों के हौसले में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीके की तीन लाख से अधिक खुराक उत्तराखंड को उपलब्ध हो चुकी हैं। आगे भी खुराक समय पर मंगवाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है।
18 वर्ष से 44 वर्ष तक के व्यक्तियों के टीकाकरण अभियान में अब कोई अवरोध नहीं आने दिया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण से ही कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के परिसर में डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण और तेजी गति से किया जाए। ताकि इसका लाभ जल्दी से जल्दी मरीजों को मिल सके।
आईसीयू सुविधा से युक्त इस अस्पताल के निर्माण के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया।
डीआरडीओ का कोविड अस्पताल, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, कोविड अस्पताल, डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, कोविड संक्रमण, कोरोना संक्रमण की स्थिति, कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय, COVID Hospital DRDO, Chief Minister Tirath Singh Rawat, Tirath Singh Rawat, COVID Hospital, Dr. Sushila Tiwari State Hospital, COVID Infection, Corona Infection

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button