COVID-19: साढ़े चार साल का Tyson Bull नहीं होता तो बड़ी दिक्कत हो जाती

Rajesh Pandey
देहरादून के नकरौंदा में साढ़े चार साल के बुल टायसन के साथ डेयरी फार्मर शरद शर्मा।
डेयरी फार्मिंग में Sexed Semen पर निर्भरता बढ़ गई है। Sexed Semen इसलिए भी, क्योंकि डेयरी फार्मर्स Male पशु नहीं चाहते। इसकी सबसे बड़ी वजह Male पशुओं का उपयोग नहीं होना है। वहीं, खेतीबाड़ी के लिए पशुओं की जगह मशीनों ने ली है। अधिकतर डेयरी फार्मर्स Sexed Semen से पशुओं का प्रजनन कराते हैं, जिसमें अधिकांश संभावना बछिया के जन्म की होती है।

Contents
डेयरी फार्मिंग में Sexed Semen पर निर्भरता बढ़ गई है। Sexed Semen इसलिए भी, क्योंकि डेयरी फार्मर्स Male पशु नहीं चाहते। इसकी सबसे बड़ी वजह Male पशुओं का उपयोग नहीं होना है। वहीं, खेतीबाड़ी के लिए पशुओं की जगह मशीनों ने ली है। अधिकतर डेयरी फार्मर्स Sexed Semen से पशुओं का प्रजनन कराते हैं, जिसमें अधिकांश संभावना बछिया के जन्म की होती है।पर, कोविड-19 संक्रमण के दौर में डेयरी फार्मर्स के लिए दिक्कतें खड़ी हो गईं, क्योंकि वो अपने पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) नहीं करा पा रहे थे।उत्तराखंड के देहरादून जिला के नकरौंदा स्थित जीरो प्वाइंट पर लगभग 20 वर्ष से डेयरी फार्मिंग ( Dairy Farming) से जुड़े शरद शर्मा (Sharad Sharma) बताते हैं कि उस दौर में डेयरी की ब्रीडिंग पॉलिसी (breeding Policy) भी प्रभावित होने लगी। पर हमारे पास Jersey Breed का साढ़े चार साल का Tyson Bull है, जिसने उस दौर में डेयरी फार्मिंग को बड़ा योगदान दिया।वो बताते हैं, इसने नेचुलर सर्विस प्रोवइडर का काम किया। यदि उनके पास बुल नहीं होता तो डेयरी प्रभावित हो जाती।उन्होंने बताया, Jersey Breed के Tyson Bull को Conventional semen से तैयार किया गया है। इसका डेयरी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इससे 60-65 के आसपास पशुओं का गर्भाधान हुआ। वहीं आधे से ज्यादा बछिया ने जन्म लिया। उस समय तो बस यही चाहते थे कि किसी तरह पशुओं का गर्भाधान हो जाए।ब्लड लाइन (Blood line) प्रभावित नहीं हो, इसलिए इसको (Tyson) किसी अन्य डेयरी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। क्योंकि यहां अधिकतर बछियों ने इसके सीमेन से जन्म लिया है। इसलिए उनका इससे Insemination नहीं कराएंगे। बताते हैं, Tyson Bull मित्रतापूर्ण व्यवहार करता है। बिल्कुल भी आक्रामक नहीं है। यह सब ब्रीड का कमाल होता है।
पर, कोविड-19 संक्रमण के दौर में डेयरी फार्मर्स के लिए दिक्कतें खड़ी हो गईं, क्योंकि वो अपने पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) नहीं करा पा रहे थे।
उत्तराखंड के देहरादून जिला के नकरौंदा स्थित जीरो प्वाइंट पर लगभग 20 वर्ष से डेयरी फार्मिंग ( Dairy Farming) से जुड़े शरद शर्मा (Sharad Sharma) बताते हैं कि उस दौर में डेयरी की ब्रीडिंग पॉलिसी (breeding Policy) भी प्रभावित होने लगी। पर हमारे पास Jersey Breed का साढ़े चार साल का Tyson Bull है, जिसने उस दौर में डेयरी फार्मिंग को बड़ा योगदान दिया।

वो बताते हैं, इसने नेचुलर सर्विस प्रोवइडर का काम किया। यदि उनके पास बुल नहीं होता तो डेयरी प्रभावित हो जाती।
उन्होंने बताया, Jersey Breed के Tyson Bull को Conventional semen से तैयार किया गया है। इसका डेयरी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इससे 60-65 के आसपास पशुओं का गर्भाधान हुआ। वहीं आधे से ज्यादा बछिया ने जन्म लिया। उस समय तो बस यही चाहते थे कि किसी तरह पशुओं का गर्भाधान हो जाए।
ब्लड लाइन (Blood line) प्रभावित नहीं हो, इसलिए इसको (Tyson) किसी अन्य डेयरी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। क्योंकि यहां अधिकतर बछियों ने इसके सीमेन से जन्म लिया है। इसलिए उनका इससे Insemination नहीं कराएंगे। बताते हैं, Tyson Bull मित्रतापूर्ण व्यवहार करता है। बिल्कुल भी आक्रामक नहीं है। यह सब ब्रीड का कमाल होता है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *