जनता के साथ, जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य उठाएं अधिकारीः सीएम

Rajesh Pandey
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। File Photo

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। जन शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं आईजी को सख्त निर्देश दिए कि भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। प्रदेश का कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में टोल फ्री नम्बर 1064 पर जानकारी दे सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड में आने वाले असामाजिक तत्वों पर रोक लगाना जरूरी है। इसके लिए पुलिस महकमे के साथ ही वन विभाग व अन्य विभागों को चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। इसके लिए सघन चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा, आम जनमानस के साथ ही जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य उठाएं तथा जनता की सकारात्मक रूप से सुनवाई कर समस्या का समाधान करें। कोई भी विभाग अपनी जिम्मेदारी दूसरे विभाग पर न डालें।

मुख्यमंत्री ने आयुक्त दीपक रावत को निर्देश दिए कि कुमाऊं मंडल में होने वाले विकास कार्यों की मॉनिटरिंग की जाए। कार्यों में कोताही व शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह कैडा, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रताप बिष्ट के साथ कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *