देहरादून जिले में 20 फरवरी तक वन पंचायतों के गठन के निर्देश 

Rajesh Pandey

देहरादून। 08 जनवरी 2025

जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलक्ट्रेट में जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक में जंगलों में आग की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए वन पंचायतों एवं स्थानीय निवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने 20 फरवरी तक वन पंचायतों का गठन करने के निर्देश दिए। इसके लिए उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि वन पंचायतों को हरसंभव वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, स्थानीय स्तर पर जन जन के सहयोग के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। फायर सीजन में सिविल फॉरेस्ट की आग को गंभीरता से लेना आवश्यक है, इसके लिए राजस्व एवं वन विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। वनाग्नि की सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए 15 फरवरी से वन विभाग के 24×7 आपदा कन्ट्रोलरूम में ड्यूटी करेंगे।

प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ‘‘फारेस्ट फायर उत्तराखंड’’ मोबाइल  एप बनाया गया है, जिस पर लोग वनाग्नि की सूचना दे सकते हैं।

समिति के सदस्य पद्मश्री डॉ. कल्याण सिंह रावत “मैती” ने सुझाव दिया, वनाग्नि की रोकथाम के लिए गांव एवं स्कूल स्तर पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम करने आवश्यक हैं, जिससे लोगों को जल एवं जंगल से जोड़ा जा सके। वहीं समिति के सदस्य विनोद प्रसाद जुगलान ने सुझाव देते हुए कहा कि वन क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाए।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *