ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

उत्तराखंड चुनावः रामनगर से चुनाव लड़ने के लिए हरीश रावत यह बोले

पूर्व सीएम रावत ने रामनगर को बताया राजनीतिक जीवन की पाठशाला

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस ने उत्तराखंड की रामनगर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। उनके रामनगर से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस का एक धड़ा विरोध कर रहा है। विरोध करने वाले वो हैं, जो कभी उनके सबसे खास हुआ करते थे। इस बीच, रावत ने एक बयान जारी किया है, जिसके अनुसार, वो बहुत समय से चाह रहे थे कि रामनगर से चुनाव लड़ें। पार्टी ने उनको रामनगर से लड़ने का अवसर दिया, इसके लिए वो आभारी हैं। इससे साफ है कि रावत किसी और सीट से नहीं, बल्कि रामनगर से ही चुनाव लड़ेंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट पर रावत लिखते हैं, बहुत समय से रामनगर से चुनाव लड़ने की आकांक्षा थी। उन्होंने रामनगर से जुड़ी अपनी यादों को साझा करते हुए कहा, मैंने अपने राजनीतिक जीवन की अ-आ, क-ख भी रामनगर में ही सीखी।

रावत ने रामनगर के उन लोगों को याद किया, जिन्होंने उन्होंने राजनीति के बारे में जाना। वो कहते हैं, उस समय के बहुत सारे साथी, सहयोगी आज भी मुझे बहुत याद आते हैं, क्योंकि उस समय की दोस्ती निश्चल दोस्ती होती थी। उसमें आज की राजनीति के छल, फरेब, घमंड, अहंकार आदि नहीं थे, जैसे दिखते थे, वैसे ही कहते थे।

पूर्व सीएम कहते हैं, मेरे अंदर का वो हरीश रावत जो रामनगर से कुछ सीख कर आगे बढ़ा, कभी भी बूढ़ा नहीं हुआ, कभी थक कर के सोया नहीं। मन के कोने में हमेशा रामनगर के लिए एक लालसा रही। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान रामनगर के लिए कराए कार्यों का जिक्र भी किया और अपनी योजनाओं के बारे में बताया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button