By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: राज्य वन सेवा के प्रशिक्षु अफसरों ने समन्वित खेती और प्राकृतिक संसाधनों को समझा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Agriculture > राज्य वन सेवा के प्रशिक्षु अफसरों ने समन्वित खेती और प्राकृतिक संसाधनों को समझा
AgricultureCareerenvironmentFeaturedfoodNews

राज्य वन सेवा के प्रशिक्षु अफसरों ने समन्वित खेती और प्राकृतिक संसाधनों को समझा

Rajesh Pandey
Last updated: November 8, 2023 5:16 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
राज्य वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सिमलास ग्रांट में किसानों से समन्वित खेती के बारे में विस्तार से जानकारी ली। फोटो- सार्थक पांडेय
SHARE

डोईवाला। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून में राज्य वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने देहरादून के सिमलास ग्रांट और टिहरी गढ़वाल के कोल गांव का भ्रमण किया। सिमलास में प्रशिक्षु अधिकारियों ने मां श्रीमती कौशल्या देवी फाउंडेशन के कार्यों और समन्वित खेती के मॉडल को समझा। वहीं, कोल गांव में प्राकृतिक जल धारा से कृषि एवं पेयजल योजना तथा धान के संरक्षित बीज के बारे में जानकारी ली।

केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा देहरादून में स्थित राष्ट्रीय स्तर की अकादमी है, जो देशभर के राज्य वन सेवा के अधिकारियों और  अन्य हितधारकों और अन्य सेवाओं के कर्मियों के लिए प्रशिक्षण और कार्यशालाओं का आयोजन करती है। बुधवार सुबह अकादमी में राज्य वन सेवा पाठ्यक्रम (2022-24) के प्रशिक्षु अधिकारी स्पेशल मॉड्युल ऑन एनजीओ के तहत फील्ड विजिट पर सिमलास ग्रांट पहुंचे थे।

प्रशिक्षु अधिकारियों के 69 सदस्यीय दल ने सिमलास में मां श्रीमती कौशल्या देवा फाउंडेशन के प्रोत्साहन और प्रेरणा से संचालित एकीकृत खेती, जिसमें पॉल्ट्री फार्म, मछली पालन, बतख पालन एवं किचन गार्डनिंग के मॉडल के बारे में जाना।

मां कौशल्या देवी फाउंडेशन के प्रतिनिधि उमेद बोरा ने राज्य वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के कृषि से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

यह दल अकादमी के आफिसर पीएन सुयाल के नेतृत्व में गांवों के भ्रमण पर था। फाउंडेशन के प्रतिनिधि प्रगतिशील किसान उमेद बोरा ने प्रशिक्षु अधिकारियों को फाउंडेशन के कार्यों, जिसमें खेती किसानी को प्रोत्साहित करने के साथ ही, नेत्रदान के लिए संकल्प दिलाना तथा रक्तदान भी शामिल है, के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन क्षेत्र में तीन हजार से अधिक लोगों के बीच खेती, पशुपालन, जैविक खाद, पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूकता के कार्य कर रहा है।

उन्होंने बासमती के लिए मशहूर रही दूधली घाटी के सुसवा नदी के प्रदूषित पानी से हुए नुकसान की भी जानकारी दी। साथ ही, भविष्य की खेती पर भी बात की।

फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षु अधिकारियों के फाउंडेशन के कार्यों और समन्वित खेती से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर, एम्पावर सोसाइटी के उपाध्यक्ष -एक्जीक्यूशन निखिल झा, फाउंडेशन से जुड़े सेवानिवृत्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) चतर सिंह बोरा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने खेतीबाड़ी, गांवों की सीमा से सटे वन क्षेत्रों की सुरक्षा तथा नदियों के संरक्षण में ग्रामीणों के योगदान तथा आर्गेनिक खेती के बारे में चर्चा की।

समन्वित खेती के संचालक सुरेंद्र सिंह बोरा ने प्रशिक्षु अधिकारियों के पोल्ट्री फार्म, मत्स्य पालन, बतख पालन तथा किचन गार्डनिंग, उद्यान के बीच परस्पर संबंध के बारे में बताया। उनको बताया कि कम भूमि वाले किसानों के लिए समन्वित खेती किस तरह स्वरोजगार का सशक्त माध्यम हो सकती है।

राज्य वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने देहरादून के सिमलास ग्रांट में समन्वित खेती के बारे में विस्तार से जानकारी ली। फोटो- सार्थक पांडेय

इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष सुषमा बोरा, नारायण सिंह, खड़क सिंह, कुंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, जितेंद्र कुमार, गोविंद सिंह, पृथ्वी राज कार्की, पूरन सिंह, राम सिंह, तूली देवी, किरन बोरा, गीता कार्की, जमुना कार्की आदि उपस्थित रहे।

इसके बाद, प्रशिक्षु अधिकारियों ने देहरादून जिले की सीमा पर टिहरी गढ़वाल जिले की कोडारना ग्राम पंचायत के कोल गांव का भ्रमण किया। यहां 63 वर्षीय ग्रामीण श्याम किशोर बिज्लवाण, मनोज रावत ने उनको गांव की जलधारा को दिखाया, जिसे सैकड़ों वर्ष पहले से अविरल बहने की जानकारी दी। उन्होंने बताया, यह जलधारा कोडारना गांव से भी आगे से आ रही है, जिससे गांव में खेती एवं पेयजल की व्यवस्था हो रही है।

राज्य वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने टिहरी गढ़वाल के कोल गांव में ग्रामीणों ने सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। फोटो- सार्थक पांडेय

ग्रामीण बिजल्वाण ने लाल डंडी धान की लगभग विलुप्त हो चुकी प्रजाति के संरक्षण की जानकारी देते हुए बताया, हमारे गांव में यह धान लगभग सौ साल से भी संरक्षित है। धान के बीजों को रोटेशन के हिसाब से खेतों में बोते हैं, इससे उनकी पैदावार पर असर नहीं पड़ता और न ही गुणवत्ता पर।

अकादमी के आफिसर पीएन सुयाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को विस्तार से जानकारी देने के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

कहां से आई चाय और क्या है इसकी कहानी
Uttarakhand State Primary Teacher Association Raipur: शिक्षकों की बीईओ रायपुर से मुलाकात, समस्याओं के समाधान में देरी पर जताई नाराजगी
सीएम ने जिलों से बारिश के हालातों की हर घंटे की रिपोर्ट मांगी
हम आपको “राम की शबरी” से मिलवाते हैं
उत्तराखंड के स्कूलों में और 851अतिथि शिक्षक तैनात होंगेः डॉ. रावत
TAGGED:CASFOSCASFOS DehradunCentral Academy for State Forest ServiceTrainees of CASFOS 2022-24 Batch
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड के कोल गांव में सैकड़ों साल पहले की अविरल जलधारा
Next Article UKPSC: इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो यह नोटिफिकेशन आपके लिए है
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?