
खूबसूरती भी निखारता है नीम
अगर आप खूबसूरती निखारने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आपके लिए नीम से बेहतर कुछ भी नहीं है। नीम में ऐसे तत्व होते हैं जो दाग, धब्बों के साथ ही किसी भी प्रकार के संक्रमण को ठीक करते हैं।
नीम की पत्तियों के पेस्ट को दही में मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। इसके ऐंटी -बैक्टीरियल गुण पिंपल्स दूर कर देंगे। पत्तियों के पेस्ट को रोज स्किन पर लगाएं। ब्लैक हेड्स की समस्या दूर होने के साथ ही त्वचा दमकने लगती है।
वहीं इसकी पत्तियों को उबाल कर बालों को धोने से वह स्वस्थ और खिलेखिले रहते हैं। बुखार होने पर नीम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पिएं। इसमें मौजूद ऐंटी-वायरल गुण इम्युनिटी बढ़ाएगा और बुखार से निजात दिलाएगा।
नीम अपने आप में औषधि का भंडार है। इसके हर अंग काम आते हैं। अगर सही जानकारी हो तो नीम मे इंसान को 100 वर्ष तक स्वस्थ रखने के गुण छिपे हुए हैं.
झुर्रियों से बचाए
उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियों का आना शुरू हो जाता है। ऐसे में सप्ताह में 3 या 4 बार नीम की पत्तियों को उबालकर पेस्ट बनाकर स्किन पर लगाएं। इससे झुर्रियां कम हो जाएंगी। पत्तियों में ऐंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। इसे पीसकर घाव पर लगाने से आराम मिलता है।
दांत रखे ठीक रोज नीम की पत्तियों को 5 मिनट तक दांतों पर रगड़ें। इससे दांतों के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और मुंह की बदबू दूर होगी। रोज नीम की पत्तियों का जूस पिएं। इससे इंसुलिन लेवल बैलेंस होगा