चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं, इस हेल्थ एडवायजरी पर जरूर ध्यान दें

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। 22 अप्रैल को श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। वहीं, 25 अप्रैल को श्री केदारनाथ धाम तथा 27 अप्रैल को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चार धाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर.राजेश कुमार ने यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एडवायजरी जारी की है।

स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, चारधाम यात्रा में समस्त तीर्थस्थल उच्च हिमालयी क्षेत्र में हैं, जिनकी  ऊंचाई समुद्र तल से 2700 मीटर से भी अधिक है। इन स्थानों पर यात्री अत्यधिक ठंड, कम आर्द्रता, अत्यधिक अल्ट्रा वाइलेट रेडिएशन, कम हवा का दबाव और कम ऑक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए सभी यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए हेल्थ एडवायजरी जारी की गई है।

हेल्थ एडवायजरी पढ़ने के लिए क्लिक करें- Health Advisory

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *