FeaturedUttarakhand

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों को सौंपी विभागों की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। देर शाम सूची जारी कर दी गई।
गृह, वित्त, राजस्व, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, नागरिक उड्डयन, ग्राम्य विकास, आबकारी एवं सूचना सहित 20 विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं।
मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से हम उत्तराखंड को विकास के नए पथ पर अग्रसर करेंगे। उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
नये मंत्रियों में बंशीधर भगत को शहरी विकास, आवास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग सौंपे गए हैं।
मंत्री विशन सिंह चुफाल को  पेयजल एवं वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना विभाग दिए गए हैं।
 मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास,लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम तथा खाद्य एवं ग्रामोद्योग विभाग का जिम्मा दिया गया।
राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) यतीश्वरानंद को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, भाषा, पुनर्गठन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
देखिए- किन मंत्री को क्या विभाग मिला
Key words- Uttarakhand Cabinet, Portfolio Distribution in Uttarakhand, Chief Minister Tirath Singh Rawat,

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button