
World Kidney Day AIIMS Rishikesh: ऋषिकेश, 12 मार्च 2026ः विश्व गुर्दा दिवस के उपलक्ष्य में एम्स में आयोजित नुक्कड़ नाटक में बताया गया कि भोजन में नमक की मात्रा कम करके हम अपनी किडनी को खराब होने से बचा सकते हैं। संदेश दिया गया कि भोजन में कम नमक का उपयोग हाई ब्लड प्रैशर के जोखिम को कम करने का बेहतर तरीका है।
World Kidney Day AIIMS Rishikesh: एम्स ऋषिकेश के गुर्दा रोग विभाग के ओपीडी एरिया में नर्सिंग छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर किडनी को खराब होने से बचाने के तरीके बताए। साथ ही, समझाया गया कि किडनी रोगियों के लिए किस प्रकार का आहार लाभकारी होता है।
बताया गया कि-
- किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और गलत खान-पान से किडनी खराब हो सकती है।
- भोजन में नमक की मात्रा न्यूनतम रखने से हम अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं।
नाटक के दौरान विभिन्न संदेंशों से सलाह दी गई कि-
- शराब और धूम्रपान के सेवन से बचा जाए।
- भोजन में कम प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाए।
- ज्यादा प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से गुर्दे को ज्यादा काम करना पड़ता है।
- शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को निकालने के लिए गुर्दों की क्षमता कम हो जाती है।
- डिब्बाबंद भोजन से बचने और चीनी का कम उपयोग भी किडनी के लिए लाभकारी बताया गया।
World Kidney Day AIIMS Rishikesh: इस दौरान नेफ्रोलाॅजी विभाग की डाॅ. शेरोन कंडारी, डाॅ. दीपेश धुत, डाॅ. साहिल सहित डायलेसिस यूनिट की एसएनओ अंजना, प्रह्लाद कुमार व नर्सिंग स्टाफ श्रुति, पूर्णिमा, शिवानी और महेन्द्र, सुनील के अलावा नर्सिंग स्टूडेन्ट्स मौजूद रहे।







