By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड में सास बहू की यह जोड़ी बेमिसाल है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > उत्तराखंड में सास बहू की यह जोड़ी बेमिसाल है
Blog LiveFeaturedUttarakhandVillage Tour

उत्तराखंड में सास बहू की यह जोड़ी बेमिसाल है

Rajesh Pandey
Last updated: July 29, 2024 3:20 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

राजेश पांडेय। रुद्रप्रयाग

“पति की मृत्यु के बाद से सास ने हमें कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि हम अकेले हैं। वो हमारी चिंता करती हैं और हम उनकी। वो मुझे स्नेह भी करती हैं और डांटती भी हैं। मेरे बदरी-केदार तो मेरी सास हैं। जब हम खेतों से घर लौटते हैं, हमें घर का दरवाजा खुला मिलता है, यह हमारा सौभाग्य है कि न हम कभी अकेले रहते हैं और न ही हमारा घर।” 58 साल की सुलोचना देवी, हमें अपनी 95 वर्षीय सास चंद्रो देवी के बारे में बताते हुए गर्व महसूस करती हैं।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला के खड़पतिया गांव के सीढ़ीदार खेतों में इन दिनों मंडुआ, सोयाबीन की बुवाई चल रही है। वहीं पास में एक घर के आंगन में चंद्रो देवी और सुलोचना गेहूं की मुट्ठियां बना रहे हैं। दो दिन पहले ही वो अपने खेत से गेहूं काटकर लाए हैं। इस इलाके में गेहूं अभी भी नहीं पका। बारिश, ओलावृष्टि और जंगली जानवरों से बचाने के लिए गेहूं काटकर घरों में सुखाया जा रहा है।

  • खेतों में खड़ा हरा गेहूं क्यों काट रहे किसान

बुजुर्ग चंद्रोदेवी हमें देखकर बहुत खुश हो गईं। हमने उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्नेह से हमें गले लगाया और माथा चूमा। उनकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं था। सुलोचना देवी बताती हैं, जब भी कोई घर पर आता है, सास को बहुत खुशी होती है। वो चाहती हैं कि लोग उनके पास आकर बैठें, उनसे बातें करें। उनके साथ समय बिताएं। वो सभी को कुछ न कुछ खिलाकर भेजती हैं। उनका मानना है, खुश मन से किसी को कुछ खिलाने पिलाने, सम्मान देने से घर में बरकत बनी रहती है। गढ़वाली बोली में चंद्रोदेवी कहती हैं, आप यहां आते रहना।

चंद्रोदेवी के नाती, पौते जब भी घर पर आते हैं, उनके बिस्तर पर सो जाते हैं। वो कहते हैं, हमें दादी के पास बहुत अच्छा लगता है। उनके साथ दादी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता।

गेहूं के तनों की मुट्ठियां बना रहीं दादी से हमने पूछा आप यह क्या कर रहे हो। उन्होंने तीन शब्द में जवाब दिया, मुट्ठियां बना रही। इससे क्या होगा, दादी बोलीं- खाने का गुजारा।

क्या आप अपनी बहू को डांटती हैं, के सवाल पर चंद्रोदेवी हंसते हुए ‘हां’ में जवाब देती हैं। सुलोचना कहती हैं, इनको मेरी चिंता रहती है। घर से बाहर कहीं जाने पर देरी होने पर हमें इस बात का डर रहता है कि सास नाराज हो जाएंगी। वो हमसे बहुत प्यार करती हैं, इसलिए घर पहुंचते ही सबसे पहला सवाल होता है, कहां थे इतनी देर। यही हमारा सबकुछ हैं और हम इनके सबकुछ, इसलिए प्यार के साथ नाराज होना तो बनता है।

उनके पौत्र सतीश कुमार बताते हैं कि दादी हमें बहुत प्यार करती हैं, उनका गुस्सा और डांट फटकार हमारे लिए आशीर्वाद ही है। वो हमें समय का पाबंद बनाती हैं। वो चाहती हैं, घर के सभी काम समय पर हों। घर में साफ-सफाई बनी रहे। खाना समय पर खाएं और इधऱ-उधऱ फालतू समय बर्बाद न करें। हमारे देर तक सोने या जागने, घर में पानी नहीं भरने, खेतों में समय पर नहीं जाने, घर के किसी भी कामकाज में देरी होने या फिर घर में देरी से पहुंचने पर दादी को गुस्सा आ जाता है। समय पर चाय नहीं बनी या फिर घर में झाड़ू नहीं लगा तो दादी खुद ही चाय बनाने रसोई में चली जाती हैं। दादी को पता है कि अगर वो चाय बनाने रसोई में जाएंगी या फिर पानी भरने के लिए बर्तन उठाएंगी तो हम सब उनको रोक देंगे और अपने-अपने काम करने लगेंगे। हमारी दादी जानती हैं कि हमारे से घर के काम कैसे लिए जाते हैं।

बुजुर्ग चंद्रोदेवी को खाने में हलवा, मैगी, चाऊमीन बहुत पसंद हैं। वो भात नहीं खातीं। कहती हैं रोटी दांतों से नहीं चबती। वो हमसे कहती हैं, मैं तुम्हें चाय बनाकर पिलाऊंगी। यहां आते रहना, अच्छा लगता है।

जब हम वापस लौटे तो दादी ने स्नेह से हमारा माथा चूमा और गले से लगा लिया। दादी बोलीं, तुम यहां आते रहना। मेरे पास बैठकर समय बिताना।

  • रेडियो केदार से साभार

You Might Also Like

कभी झूठ नहीं बोलने वाले की परीक्षा
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी बातें
आयोग ने जारी की आरओ/एआरओ (प्री) परीक्षा की आंसर की
कोरोना अध्ययन सीरीज प्रकाशित करेगा नेशनल बुक ट्रस्ट
अभिनव पहलः अपार्टमेंट में ही सीवेज का बायो ट्रीटमेंट
TAGGED:Kharpatiya VillageRudraprayagUttarakhandUttarakhand YatraVillage of Uttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड चार धाम यात्राः श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले
Next Article इन तीन योजनाओं के सात साल पूरे, रोजाना एक रुपये से भी कम पर दो लाख का सुरक्षा बीमा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?