By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: गुमनाम हीरो गुलाम हसन, जो हैंडलूम उत्पादों में जान फूंकते हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > गुमनाम हीरो गुलाम हसन, जो हैंडलूम उत्पादों में जान फूंकते हैं
Blog LiveCareerFeaturedNews

गुमनाम हीरो गुलाम हसन, जो हैंडलूम उत्पादों में जान फूंकते हैं

Rajesh Pandey
Last updated: July 7, 2023 11:05 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
हैंडलूम के मास्टर ट्रेनर गुलाम हसन कपड़ा बनाते हुए। फोटो- अंकित रावत
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

करीब 47 साल के गुलाम हसन, हैंडलूम पर बनाए जाने वाले कपड़े का डिजाइन तैयार कर रहे हैं। बताते हैं, पहले डिजाइन प्लान करना होता है और फिर उसी हिसाब से ताना तैयार करते हैं और फिर बाने पर कपड़ा बनाते हैं। ताना और बाना हैंडलूम के दो हिस्से हैं। ताना में धागों का समूह लगाया जाता है, जबकि बाना,जिसे हम खड्डी भी कह सकते हैं, से जोड़कर कपड़ा बुना जाता है। बाना में पैडल और शटल होते हैं, जिनसे धागों को कसकर कपड़ा बनता है।

वो वर्षों से तरह तरह के डिजाइन बना रहे हैं, उनको डायमंड वाला डिजाइन ज्यादा पसंद है, जिसको बनाना जटिल तो है, पर उनको काफी अभ्यास हो गया है, इसलिए यह अब मुश्किल नहीं है। वो दस पैडल वाले हैंडलूम पर आसानी से काम कर लेते हैं। दस पैडल वाले हैंडलूम का इस्तेमाल अलग-अलग रंगों वाले डिजाइनर कपड़े बनाने में किया जाता है।

गुलाम हसन मास्टर ट्रेनर हैं, जिनको मास्टर कहलाना अच्छा लगता है।  रेडियो ऋषिकेश से बात करते हुए जब उनसे पूछा गया, अभी तक कितने लोगों को हैंडलूम का प्रशिक्षण देकर आजीविका से जोड़ चुके हैं, पर उनका कहना है, मैंने गिनती नहीं की, सैकड़ों होंगे। मुझे तो यह भी नहीं मालूम कि कितने तरह के डिजाइन का कपड़ा बना चुका हूं। कहते हैं, मुझे खुशी होती है, जब कोई हमसे सीखने आता है। सीखने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है। कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी सीखने आते हैं, ये बच्चे आजीविका के लिए नहीं, बल्कि हैंडलूम वर्क को समझने के लिए सीखते हैं। ये ताना-बाना दोनों का काम सीखते हैं।

बचपन का किस्सा साझा करते हुए गुलाम हसन के चेहरे पर मुस्कान तैरने लगती है, पर थोड़ी देर में ही अपने पिताजी को याद करके भावुक हो जाते हैं। कहते हैं, पिताजी सही कहते थे, हैंडलूम से खिलवाड़ मत करो, इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही बरती तो चोट लग सकती है।

बताते हैं, पिताजी ने हमें यह काम नहीं सिखाया होता तो, शायद जीवन में कुछ नहीं कर पाते। मैंने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की, पर हैंडलूम पर मन लगाया सीखा, भरपूर सीखा और आज भी नये-नये डिजाइन बनाना सीखने की ललक है।

हम उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मेमन सादात गांव के रहने वाले हैं। हमारे गांव में कई परिवारों को कपास के सूत से कपड़ा बनाने के लिए दो-दो तानाबाना (हैंडलूम) दिए गए थे। मेरे पिताजी, चाचाजी सभी इन पर काम करते थे। गांव में ही कई परिवार तकलियों पर कपास से धागा बनाते थे। पर, एक मशीन औऱ थी, जिसे हम चरखा कहते थे, से भी धागा बनाया जाता था। पर, यह मशीन गांधी जी वाले चरखे की तरह नहीं थी।

गुलाम हसन बताते हैं, पिताजी हमें हैंडलूम से दूर रहने को कहते थे। पर, हम कहां मानने वाले, जैसे ही वो खाना खाने जाते, हम चुपके से हैंडलूम के पैडल पर जोरों से पैरों को पटकने लगते। लापरवाही और अज्ञानता से हैंडलूम चलाने की कोशिश करने से धागा टूट जाता या फिर शटल बाहर निकल जाती। ऐसा होते ही हम वहां से भाग जाते। बाद में, हमें खूब डांट पड़ती।

बाद में, पिताजी ने हमें हैंडलूम सिखाया। ताना-बाना दोनों पर काम करना सीखा। आज समझ में आता है, वो हमें क्यों डांटते थे। पैडल दबाते ही शटल एक हिस्से से दूसरे हिस्से की ओर तेजी से दौड़ती है। शटल कई बार बाहर निकलकर शरीर पर कहीं भी लग सकती है। मेरे साथ कई बार हुआ, जब शटल से चोट लगी। खून भी बहने लगता है, गुलाम हसन कहते हैं।

हैंडलूम पर कपड़ा बनाने की प्रक्रिया, के बारे में बताते हैं, सबसे पहले कपड़े की चौड़ाई के हिसाब से प्लानिंग करते हैं। कई बार, जब धागों की प्लानिंग में गलती हो जाती है तो कपड़ा खराब हो जाता है। ताना में लगा धागा तो फिर से इस्तेमाल हो जाता है, पर बाना में कपड़ा बन चुका धागा, दोबारा नहीं मिलता। ये तो खराब ही समझो, पर हम इसे दूसरे प्रोडक्ट बनाने में प्रयोग कर लेते हैं। हम, हैंडलूम पर डोर मैट, योगा मैट, योगा बेल्ट, पर्दे, चादरें, दरियां, शॉल… ये सभी आइटम बनाते हैं। पर, वर्षों के अभ्यास की वजह से, अब गलती की आशंका कम ही रहती है।

गुलाम हसन का कहना है, पहले जब हम Weaver के रूप में काम करते थे, तो हमारा ध्यान केवल कपड़े की बुनाई पर होता था। पैडल और शटल पर ही पूरा फोकस रखते थे। जब आपको अभ्यास हो जाता है तो हाथ और पैर खुद ब खुद काम करते हैं, वो भी सही टाइमिंग के साथ। हम इस दौरान रेडियो और डेक पर पुराने फिल्मी गाने सुनते थे। वो फिल्मी गाने “ओ मेरी महबूबा, तुझे जाना है तो जा…” को पसंदीदा गाना बताते हैं।

कहते हैं, आज हम मास्टर (प्रशिक्षक) हैं, तो गाने वगैरह नहीं सुन पाते, क्योंकि डिजाइन बनाना, योजना तैयार करने में बहुत ध्यान लगाने की जरूरत होती है। हमारे बनाए डायमंड (Dimond Design print), जिग जैग (Zig Zag Design Print) बहुत पसंद किए जाते हैं। ज्यादातर सामान एक्सपोर्ट होता है। हैंडलूम से बने ये उत्पाद प्रदर्शनियों में रखे जाते हैं। सामान्य रूप से बाजार में कम ही मिलते हैं। पर, उन्होंने अपने बनाए डिजाइन वाले उत्पादों को बिक्री होते देखा है। बहुत अच्छा लगता है,जब हमारी मेहनत और हुनर को लोग पसंद करते हैं।

बिजनौर, पानीपत, पिलखुवा, देहरादून और फिर ऋषिकेश के पास डांडी गांव में काम कर चुके हैं। इन दिनों ऋषिकेश के पास ढालवाला स्थित भारतीय ग्रामोत्थान संस्था में सेवाएं दे रहे हैं। 1989 से इस संस्था से जुड़े रहने के दौरान उनको मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी मिली। बताते हैं,  Weaver से Master Trainer बनना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने देहरादून, कोटद्वार, विकासनगर सहि कई जगहों पर महिलाओं को हैंडलूम चलाने का प्रशिक्षण दिया। महिलाएं उनसे सीखकर आजीविका चला रही हैं। कई बार ये महिलाएं मिलती हैं और कहती हैं, “भाई साहब आपने हमें सिखाया, हम बहुत खुश हैं। ” यह सुनकर मुझे भी बहुत खुशी होती है।

You Might Also Like

पहाड़ों से घिरे गांव में बारिश की बूंदे, धान की रोपाई और लोकगीत गुनगुनातीं महिलाएं
गैरसैण बनेगी ई-विधानसभा : मुख्यमंत्री
वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में मिलेगी उत्तराखंड लोक संस्कृति की झलक
India’s largest ropeway project: उत्तराखंड में 7000 करोड़ की लागत से बनेगी रोपवे परियोजना, समझौते पर हस्ताक्षर
“मेडिकल एजुकेशन के विविध आयाम पर कार्यों के लिए बीसीएमई प्रशिक्षण आवश्यक”
TAGGED:Bhartiya Gramothaan SansthaGandhiji's charkhaHandloom ProductsHandloom weaversHandloom WorkParts of HandloomRadio RishikeshRole of paddle and shuttle in HandloomTraining of WeaversWhat is Handloom
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article एम्स ऋषिकेश में आधुनिक के साथ पारम्परिक चिकित्सा भी, 13 जुलाई से शुरुआत
Next Article ऋषिकेश की साहसी बिटिया नीरजा गोयल मैराथन में विजेता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?