By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मां राजराजेश्वरी ने हैजे से बचाया था यह गांव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > मां राजराजेश्वरी ने हैजे से बचाया था यह गांव
Blog LiveDHARMAFeaturedUttarakhandVillage Tour

मां राजराजेश्वरी ने हैजे से बचाया था यह गांव

Rajesh Pandey
Last updated: July 27, 2024 7:22 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
रुद्रप्रयाग जिले में स्थित मां राजराजेश्वरी देवी के मंदिर के बाहर टंगा विशाल घंटा। फोटो- राजेश पांडेय
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

श्रीकेदारनाथ हाईवे पर एक गांव है गिंवाला, जहां पर अधिकतर परिवार अगस्त्यमुनि के पास के ही एक और गांव चमेली से आकर बसे हैं। पहले गिंवाला में चमेली गांव की छानियां होती थीं। सड़क से कुछ ही दूरी पर होने की वजह से गिंवाला ज्यादा सुविधाजनक गांव है।गिंवाला गांव के अंतिम छोर पर सबसे ऊँचाई पर स्थित क्षेत्रपाल देवता के स्थान के पास ही मां राजराजेश्वरी का मंदिर है। मंदिर में नियमित रूप से पूजा अर्चना के लिए गांववालों की ड्यूटी बांधी गई है।

रुद्रप्रयाग जिला के गिंवाला गांव स्थित मां राजराजेश्वरी देवी का मंदिर। फोटो- हिकमत सिंह रावत

एक लोककथा के अनुसार, मां राजराजेश्वरी ने इस गांव को हैजे की चपेट में आने से बचाया था। रिटायर्ड शिक्षक शिवराज सिंह भंडारी बताते हैं, उन्होंने अपने पूर्वजों ने माता की कथा के बारे में जाना है। बताया जाता है, हरिद्वार से फैले हैजे का प्रकोप उनके गांव पर भी था, क्योंकि यह गांव यात्रा लाइन पर है। यात्रा के दौरान हैजे से उनके गांव गिंवाला के भी बहुत लोग मारे गए थे। सभी गांववाले बहुत दुखी थे।

सेवानिवृत्त शिक्षक शिवराज सिंह भंडारी और अन्य।

बताते हैं, गांव के प्रधान श्याम सिंह बिष्ट पर देवी मां अवतरित हुईं। गांववालों को पहली बार पता चला था कि उनके गांव में देवी मां का स्थान है। मां राजराजेश्वरी ने ग्रामीणों से कहा, आज के बाद से तुम्हारे गांव में कोई भी व्यक्ति हैजे से नहीं मरेगा। तुम सब मेरी शरण में हो। भंडारी बताते हैं, माता के आशीर्वाद के बाद से गांव में हैजे से एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। माता ने क्षेत्रपाल देवता के स्थान के पास उनके मंदिर की स्थापना करने को कहा। गांववालों ने माता का मंदिर बनाया और प्रतिदिन माता की पूजा अर्चना की जाती है।

ग्रामीण हमें गांव में ही एक स्थान दिखाते हैं, जिसे बारे में बताते हैं कि यह चक्र है, जहां किसी समय में पशु बलि दी जाती थी। अब तो वर्षों से बलिप्रथा बंद है।

रुद्रप्रयाग जिले में माता राज राजेश्वरी देवी के मंदिर से ऐसे दिखते हैं गिंवाला गांव और मंदाकिनी नदी। फोटो- हिकमत सिंह रावत

भंडारी बताते हैं, नवरात्र के दिनों में उन प्रधान जी के पौत्र पर देवी अवतरित होती हैं और पूरे गांव का भ्रमण करके ग्रामीणों को आशीर्वाद देती हैं और लोगों की समस्याएं भी सुनती हैं। गिंवाला गांव में, जिस स्थान पर मंदिर है, वहां से पूरा गांव, श्रीकेदारनाथ हाईवे और मंदाकिनी नदी दिखाई देते हैं।

“गांव में मकान बनाने के लिए जब भी बुनियाद खोदी गई थीं, तभी मिट्टी से कोयला निकला। इससे यह अंदाजा लगाया जाता है कि वर्षों पहले इस गांव में आग लगी होगी। उसका कोयला ही मिट्टी में दबा है,” सेवानिवृत्त शिक्षक शिवराज सिंह भंडारी बताते हैं।

You Might Also Like

हरिद्वार में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का जिला सम्मेलन, डीजी के सामने उठाईं पत्रकारों की मांगें
उत्तराखंड शिकायत या सुझाव के लिए डायल कीजिए 1905
38वें राष्ट्रीय खेलः उत्तराखंड ने पदकों का शतक पार करके रचा इतिहास
आइसक्रीम और वो छोटा बच्चा
अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम धामी ने किए वर्चुअल दर्शन
TAGGED:folktaleGinwala Village of UttarakhandMaa Raj RajeshwariShri Kedarnath YatraStory of Village
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सरिता बोलीं, विपदा आए तो मेरी तरह चट्टान बनकर खड़े हो जाओ
Next Article Uttarakhand: दो लीटर दूध बेचने के लिए रैजा देवी का संघर्ष, बाघ और हमारा रास्ता एक ही है
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?