
Uttarakhand Women’s Under-19 Cricket: ऋषिकेश में राज्य स्तरीय महिला अंडर-19 क्रिकेट में देहरादून चैंपियन
सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी देहरादून की अंशिका और सर्वाधिक रन बनाने वाली बेस्ट प्लेयर देहरादून की दिव्या
Uttarakhand Women’s Under-19 Cricket: देहरादून, 16 दिसंबरः पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल, वीरभद्र, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में देहरादून विजेता और ऊधम सिंह नगर की टीम उपविजेता रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल , पूर्व पार्षद विपिन पंत और शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने खेलों के प्रति बदलती सामाजिक अवधारणाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुरानी कहावत “पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब” का खंडन करते हुए कहा कि आज खेल सुंदर भविष्य के लिए एक अनोखा अवसर उपलब्ध कराता है। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आधुनिक युवा पीढ़ी मोबाइल की ओर आकर्षित होकर शारीरिक खेलों से दूर भाग रही है, जिससे उनके शरीर का निरंतर ह्रास हो रहा है।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी बराबर का महत्व दिया जाना चाहिए, तभी व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने विद्यालय में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन को गर्व की बात बताया और आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Uttarakhand Women’s Under-19 Cricket: देहरादून बना चैम्पियन
इस राज्य स्तरीय महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता परिणाम:
| चरण | विजेता टीम | उपविजेता टीम |
| प्रथम सेमीफाइनल | ऊधम सिंह नगर | टिहरी जनपद |
| द्वितीय सेमीफाइनल | देहरादून जनपद | नैनीताल जनपद |
| फाइनल | देहरादून | ऊधम सिंह नगर |
-
प्रथम स्थान: देहरादून
-
द्वितीय स्थान: ऊधम सिंह नगर
-
तृतीय स्थान: टिहरी जनपद
Uttarakhand Women’s Under-19 Cricket: पुरस्कार और सम्मान
फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देहरादून की खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया:
-
सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी : अंशिका (देहरादून)
-
सर्वाधिक रन बनाने वाली तथा बेस्ट प्लेयर का अवार्ड: दिव्या (देहरादून)
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पंकज सती ने विश्वास दिलाया कि विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन निरंतर रूप से जारी रहेंगे और उनका विद्यालय इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेगा।
इस अवसर पर डी पी रतूड़ी, अमित जायसवाल, नरेन्द्र सिंह रावत, ललित मोहन जोशी, सुशील सैनी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, हरेंद्र राणा, खेल समन्वयक रविंद्र सिंह रावत, चंद्रपाल सिंह, जयदेव सिंह रावत, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, अजय नैथानी, अमित कुमार, भुवेंद्र सिंह, अनूप रावत, लक्ष्मण सिंह, सुनीता रावत, इन्दु काला, मोनिका चौहान आदि उपस्थित रहे।












