
Uttarakhand block level ultrasound and x-ray target: उत्तराखंड के हर ब्लॉक में लगेगी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें, अफसरों को छह महीने का समय दिया
Uttarakhand block level ultrasound and x-ray target: देहरादून, 07 मार्च, 2026ः उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। विभागीय अधिकारियों को छह माह के भीतर ब्लाॅक स्तर पर अल्ट्रासाउंड व एक्स रे मशीन पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही चिकित्सा इकाइयों में रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियनों की तैनाती के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
Uttarakhand block level ultrasound and x-ray target: स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को विकासखंड स्तर पर उप जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन के लिए प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डाॅ. रावत ने बताया कि वर्तमान में सभी 95 ब्लाॅक में 84 एक्स रे मशीन व 47 अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध हैं।
Uttarakhand block level ultrasound and x-ray target: अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में 8-8 एक्स-रे मशीन, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग व चम्पावत में 3-3, चमोली, ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ 7-7, देहरादून, हरिद्वार व उत्तरकाशी 6-6, पौड़ी 11 तथा टिहरी के विभिन्न विकासखंडों में 9 एक्स-रे मशीन उपलब्ध हैं।
अल्मोड़ा व नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों की चिकित्सा इकाइयों में 3-3 अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध हैं।
पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में 6-6, चमोली, टिहरी व पिथौरागढ़ में 5-5, उत्तरकाशी व देहरादून में 4-4, चम्पावत व रुद्रप्रयाग में 2-2 तथा बागेश्वर व हरिद्वार के विकासखंडों में 1-1 अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध हैं।
डाॅ. रावत ने कहा कि चमोली जनपद के देवाल, घेस, नंदप्रयाग व थराली, देहरादून में चकराता व कालसी विकासखंडों में जहां अल्ट्रसाउंड व एक्स-रे मशीनें नहीं हैं, वहां आवश्यकतानुसार मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
हरिद्वार जनपद के बहादराबाद, भगवानपुर, खानपुर, लक्सर व नारसन में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
पौड़ी के द्वारीखाल, एकेश्वर, कल्जीखाल, नैनीडांडा, पाबौं व रिखणीखाल में अल्ट्रासाउंड मशीन, जबकि जयहरीखाल, खिर्सू, कोट तथा पोखड़ा में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे दोनों मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी प्रकार अन्य जनपदों के विकासखंडों में भी अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन पहुंचाई जाएगी।













