उत्तराखंड चुनाव 2022ः हरीश रावत के ट्वीट पर यह है मुख्यमंत्री धामी की प्रतिक्रिया

Rajesh Pandey
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) के ट्वीट पर उत्तराखंड में सियासी माहौल गरमा गया। देहरादून से लेकर दिल्ली तक इसका असर देखा गया। कांग्रेस में उजागर हुई अंतर्कलह को सोशल मीडिया पर उत्तराखंड भाजपा (Uttarakhand BJP) की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई।
भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Singh Dhami) के साक्षात्कार का एक अंश ट्वीट किया है, जिसमें धामी हरीश रावत के ट्वीट पर कह रहे हैं कि मगरमच्छ उनकी (हरीश रावत की) पार्टी में ही होंगे, जो उनको बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। इनकी पार्टी के मगरमच्छ एक दूसरे को खींच रहे हैं।
धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहीं पर खड़ी ही नहीं है। अलग-अलग गिरोह के रूप में पार्टी चल रही है। अलग-अलग गुटों के रूप में पार्टी चल रही है। धामी से साक्षात्कार में पूछा गया था कि क्या कांग्रेस को इस घटनाक्रम का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Contents
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) के ट्वीट पर उत्तराखंड में सियासी माहौल गरमा गया। देहरादून से लेकर दिल्ली तक इसका असर देखा गया। कांग्रेस में उजागर हुई अंतर्कलह को सोशल मीडिया पर उत्तराखंड भाजपा (Uttarakhand BJP) की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई।भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Singh Dhami) के साक्षात्कार का एक अंश ट्वीट किया है, जिसमें धामी हरीश रावत के ट्वीट पर कह रहे हैं कि मगरमच्छ उनकी (हरीश रावत की) पार्टी में ही होंगे, जो उनको बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। इनकी पार्टी के मगरमच्छ एक दूसरे को खींच रहे हैं।धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहीं पर खड़ी ही नहीं है। अलग-अलग गिरोह के रूप में पार्टी चल रही है। अलग-अलग गुटों के रूप में पार्टी चल रही है। धामी से साक्षात्कार में पूछा गया था कि क्या कांग्रेस को इस घटनाक्रम का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।Uttarakhand BJP ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें मारपीट हो रही है।
Uttarakhand BJP ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें मारपीट हो रही है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *