Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत बोले, मेरे ट्वीट से मिर्ची लग गई

Rajesh Pandey
Harish Rawat Photo: en.wikipedia.org
देहरादून। अपने एक ट्वीट से उत्तराखंड में सियासत को गरमाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अब एक और ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट पर भाजपा और आम आदमी पार्टी ( AAP) की क्या प्रतिक्रिया आती है, यह तो कुछ देर में ही पता लगेगा।
रावत के ट्वीट से कांग्रेस में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई। मीडिया में इसको लेकर कई खबरें सामने आईं। अब रावत एक ओर ट्वीट किया है, जिसमें वो लिखते हैं- मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है, क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिये बड़े नमक-मिर्च लगाये हुये बयान दे रहे हैं।

Contents
देहरादून। अपने एक ट्वीट से उत्तराखंड में सियासत को गरमाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अब एक और ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट पर भाजपा और आम आदमी पार्टी ( AAP) की क्या प्रतिक्रिया आती है, यह तो कुछ देर में ही पता लगेगा।रावत के ट्वीट से कांग्रेस में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई। मीडिया में इसको लेकर कई खबरें सामने आईं। अब रावत एक ओर ट्वीट किया है, जिसमें वो लिखते हैं- मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है, क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिये बड़े नमक-मिर्च लगाये हुये बयान दे रहे हैं।मालूम हो कि हरीश रावत का ट्वीट मीडिया में सुर्खियां बन गया।  मीडिया में इस ट्वीट को बगावत, अंतर्कलह, प्रेशर टैक्टिस, संन्यास, विश्राम, रिटायरमेंट जैसे शब्दों से नवाजा गया। रावत को लोगों ने दूसरी पार्टी बनाने या फिर ज्वाइन करने की ,सलाह दे दी।
मालूम हो कि हरीश रावत का ट्वीट मीडिया में सुर्खियां बन गया।  मीडिया में इस ट्वीट को बगावत, अंतर्कलह, प्रेशर टैक्टिस, संन्यास, विश्राम, रिटायरमेंट जैसे शब्दों से नवाजा गया। रावत को लोगों ने दूसरी पार्टी बनाने या फिर ज्वाइन करने की ,सलाह दे दी।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *