FeaturedNewsUttarakhand
चारधाम यात्राः इस बार श्रीबदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए टोकन सिस्टम
देहरादून। न्यूज लाइव
चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की ओर से बनाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन पत्र दिखाना होगा। इसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन नंबर क्यूआर कोड से स्कैन करने के बाद तीर्थयात्रियों को एक टोकन दिया जाएगा, जिसमें बदरीनाथ धाम में दर्शन का समय अंकित होगा। तीर्थयात्री उसी निर्धारित समय पर मंदिर में प्रवेश कर दर्शन कर सकते हैं। इससे उन्हें दर्शन के लिए पहले की तरह लाइन में नहीं लगाना पड़ेगा।













