मुख्यमंत्री धामी ने पांच माह में पांच वर्ष के बराबर कार्य कियाः तेजस्वी सूर्या

Rajesh Pandey
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं में अपने कार्य के प्रति जुनून होना चाहिए, अपने जीवन में उन्होंने जो भी संकल्प लिया है, उसमें विकल्प न आने दें। संकल्प में विकल्प आने से भटकाव आने लगता है। लगातार चलने से निश्चित ही सफलता मिलती है।
सोमवार को अपने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन भेंट कक्ष में आयोजित यूथ कैन लीड कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, युवाओं को अपने कार्य क्षेत्र में दक्षता के साथ कार्य करना होगा, किसी की भी प्रतिभा को छिपाया नहीं जा सकता, मनुष्य नहीं उसका कार्य एवं व्यवहार बोलता है।
इस अवसर पर सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। आदि शंकराचार्य ने कर्नाटक में श्रृंगेरी मठ तथा बद्रीनाथ व केदारनाथ में धर्म पुनर्रोत्थान का कार्य कर कर्नाटक और उत्तराखंड को जोड़ने का भी कार्य किया। उत्तराखंड वीर भूमि भी है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी से पास आउट होने वाले सैन्य अफसरों में 10 प्रतिशत उत्तराखंड से होते हैं, जबकि राष्ट्रीय जनसंख्या में उत्तराखंड का औसत एक प्रतिशत ही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि ने देश को पहला सीडीएस दिया। उन्होंने दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत का भी स्मरण कर उनको नमन किया। सूर्या ने युवा मुख्यमंत्री धामी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 5 माह में 5 वर्ष के बराबर कार्य किया है। वो युवा राजनीति के प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं।

 

Contents
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं में अपने कार्य के प्रति जुनून होना चाहिए, अपने जीवन में उन्होंने जो भी संकल्प लिया है, उसमें विकल्प न आने दें। संकल्प में विकल्प आने से भटकाव आने लगता है। लगातार चलने से निश्चित ही सफलता मिलती है।सोमवार को अपने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन भेंट कक्ष में आयोजित यूथ कैन लीड कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, युवाओं को अपने कार्य क्षेत्र में दक्षता के साथ कार्य करना होगा, किसी की भी प्रतिभा को छिपाया नहीं जा सकता, मनुष्य नहीं उसका कार्य एवं व्यवहार बोलता है।इस अवसर पर सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। आदि शंकराचार्य ने कर्नाटक में श्रृंगेरी मठ तथा बद्रीनाथ व केदारनाथ में धर्म पुनर्रोत्थान का कार्य कर कर्नाटक और उत्तराखंड को जोड़ने का भी कार्य किया। उत्तराखंड वीर भूमि भी है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी से पास आउट होने वाले सैन्य अफसरों में 10 प्रतिशत उत्तराखंड से होते हैं, जबकि राष्ट्रीय जनसंख्या में उत्तराखंड का औसत एक प्रतिशत ही है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि ने देश को पहला सीडीएस दिया। उन्होंने दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत का भी स्मरण कर उनको नमन किया। सूर्या ने युवा मुख्यमंत्री धामी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 5 माह में 5 वर्ष के बराबर कार्य किया है। वो युवा राजनीति के प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *