By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: वो बिटिया फिर से स्कूल जाने लगी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Dug Dugi > वो बिटिया फिर से स्कूल जाने लगी…
Dug DugiFeatured

वो बिटिया फिर से स्कूल जाने लगी…

Rajesh Pandey
Last updated: February 5, 2020 9:32 pm
Rajesh Pandey
6 years ago
Share
SHARE

मुझे स्कूल जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। यह सुनकर आप शायद हंसने लगोगे कि मुझे कभी प्यार से तो कभी जबरदस्ती खींचकर, तो कभी एकाध हाथ लगाकर, तो कभी डांटकर स्कूल के गेट तक ले जाया जाता था। पूरा मोहल्ला जान जाता था कि मेरे स्कूल का टाइम हो गया है। स्कूल घर से ज्यादा दूर नहीं था, इसलिए मुझे वहां पहुंचाने में ज्यादा कसरत नहीं करनी पड़ती थी। एक बार गेट के अंदर कर दिया तो घरवालों की जिम्मेदारी पूरी। बाकी मेहनत स्कूलवालों को करनी होती थी।

बता दूं कि मैंने गेट के नीचे से भी स्कूल से भागने की नाकाम कोशिश की। जब पूछा जाता कि स्कूल क्यों नहीं जाना, तो मैं झूठ बोलता कि मैडम से डर लगता है। मैडम पीटती हैं। किसी को भी मेरी बात पर विश्वास नहीं होता, क्योंकि मेरी टीचर ने मुझे कभी नहीं पीटा। यह मुझे थोड़ा बहुत याद है पर मां जब यह किस्सा सुनाती हैं तो थोड़ा बहुत हंस जाता हूं। थोड़ा बहुत बचपन में झांकने का मौका मिल जाता है।

मैंने केजी से लेकर पांचवीं तक की पढ़ाई डोईवाला के ्श्री गुरु हरकिशन चिल्ड्रन्स एकेडमी में की। यह स्कूल गुरुद्वारा परिसर में है और इसको गुरुद्वारा वाला स्कूल के नाम से जाना जाता है। यहां बेंच पर बैठकर पढ़ाई होती थी और फिर क्लास छह में एडमिशन सरकारी स्कूल में हो गया, जहां टाट पट्टी पर कभी क्लास रूम में तो कभी मैदान में बैठकर पढ़ते थे। स्कूल के ठीक सामने रेलवे स्टेशन है और आती जाती रेल गाड़ियों को देखते रहने का आनंद हमने बचपन में खूब उठाया। उस समय कोयले वाले इंजन तेज आवाज करते हुए बोगियों को खींचते दिखते थे।

मुद्दे की बात पर आते हुए आपको बताना चाहता हूं कि केशवपुरी की एक बिटिया, जिसने करीब तीन-चार माह पहले स्कूल जाना बंद कर दिया था, वह एक बार फिर से स्कूल जाने लगी है। केशवपुरी बस्ती में तकधिनाधिन कार्यक्रम के दौरान इस बिटिया से मुलाकात हुई थी। हमने पूछा कि क्या स्कूल जाते हो, तो जवाब मिला- तीन-चार महीने से स्कूल नहीं जा रही। पांचवी क्लास में थी, स्कूल बीच में ही छूट गया। क्या स्कूल जाना चाहोगी, जवाब मिला, नहीं। स्कूल क्यों नहीं जाना चाहती। उसका जवाब था, स्कूल गए बिना ज्यादा दिन हो गए हैं, इसलिए वहां जाने में डर लग रहा है।

इस बिटिया से पूछा, क्या वह डेढ़ घंटे के डुगडुगी स्कूल में आना चाहेगी। जवाब मिला, कल से आ जाऊंगी। इस बात की बहुत खुशी हुई कि, यह बिटिया दूसरे दिन सुबह आठ बजे डुगडुगी स्कूल पहुंच गई। उसी समय हम समझ गए थे कि एक दिन यह स्कूल जरूर जाएगी। वह पढ़ने में होशियार है और अपनी क्लास की मैथ में तो उसे वह सबकुछ आता है, जो स्कूल में पढ़ाया गया था। हिन्दी में भी ठीक है। कॉपी पर बहुत तेजी से लिखती है। कुछ पूछो तो जवाब देने में भी पीछे नहीं रहती। ड्राइंग भी बहुत शानदार है। बिना कॉपी किए अपने मन से बहुत सुंदर चित्र बनाती है यह बिटिया।

डुग डुगी के संस्थापक सदस्य मोहित उनियाल रोज उससे पूछते कि क्या आज से स्कूल चलें। उसका जवाब होता, आज नहीं सर…. कल से पक्का जाऊंगी स्कूल। दूसरे दिन फिर पूछते, आज चलते हैं स्कूल। आप तो बहुत होशियार बच्चे हो और स्कूल भी जाते थे। स्कूल में आज भी आपका नाम लिखा है, तो स्कूल तो जाना चाहिए। वह फिर बहाना बना देती, सर… कल से पक्का जाऊंगी स्कूल। आज मैं अपना बस्ता भी नहीं लाई। हमें तो पूरी उम्मीद थी कि यह स्कूल जरूर जाएगी। इसलिए हमने सोचा कि कोई बात नहीं इसको अपने मन की करने दो। फिर अचानक यह बालिका दो दिन डुगडुगी स्कूल नहीं पहुंची तो हमें अपनी उम्मीद टूटती दिखी।

एक बार फिर वह सुबह आठ बजे डुगडुगी पहुंची और मोहित जी ने उससे आग्रह करते हुए पूछा कि बेटा, क्या आप स्कूल नहीं जाना चाहते। उसका जवाब था कि कल से स्कूल जाऊंगी। हमने कहा, ठीक है… जैसी आपकी इच्छा। उसने पूछा, क्या आप मुझे स्कूल तक छोड़ने जाओगे। हमने कहा, हां.. हम चलेंगे आपके साथ। आपकी मैडम जी से भी मिलेंगे। वह बहुत खुश दिखी। मंगलवार सुबह… हमें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि यह बिटिया स्कूल यूनीफार्म में बस्ता लेकर डुगडुगी पहुंची है। मोहित जी ने पूछा, क्या आज से स्कूल। वह मुस्कराते हुए बोली.. हां सर.. आज से स्कूल जाऊंगी, पर आप मुझे स्कूल छोड़कर आओगे।

ठीक नौ बजते ही उसने हमें याद दिलाते हुए कहा, चलो स्कूल…। एक बार तो ऐसे लगा कि वह हमें स्कूल छोड़कर आने वाली है। कुछ ही देर में कुमारी सरिता का हाथ पकड़कर यह बिटिया राजकीय स्कूल केशवपुरी की ओर चल दी। जौलीग्रांट निवासी सरिता मास्टर ऑफ सोशल वर्क की छात्रा हैं और बच्चों की शिक्षा पर कार्य कर रही हैं। सरिता रोजाना सुबह आठ बजे डुगडुगी स्कूल आ रही हैं।

दृष्टिकोण समिति के संस्थापक मोहित उनियाल, रोटी कपड़ा बैंक के संस्थापक मनीष उपाध्याय भी उसको स्कूल तक छोड़ने गए। स्कूल शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की कि स्कूल से लगभग नाता तोड़ चुकी एक बालिका फिर से स्कूल पहुंची है, कुछ सीखने के लिए, जीवन में आगे बढ़ने के लिए…।

शिक्षिकाओं ने हमें बताया कि वो इस छात्रा को स्कूल बुलाने के लिए कई बार इसके घर गए। यह स्कूल नहीं आना चाह रही थी। हम चाहते हैं कि हर बच्चा स्कूल आए। यहां हर बच्चे का स्वागत है। जब हम स्कूल से वापस लौट रहे थे तो हमने देखा कि यह बिटिया अपनी क्लास में बस्ता रखकर प्रार्थना के लिए मैदान की ओर दौड़ रही है। उसने हमारी ओर देखा तो हम और वो प्यारी सी बिटिया एक साथ हंसने लगे…। सच मानो.. इस खुशी को व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्दों की कमी है…।

#EducationinUttarakhand
#Indianeducationsystem
#GovernmentSchoolsinUttarakhand
#Dehradun

You Might Also Like

Uttarakhand Election 2022: आखिरकार हरीश रावत ने कांग्रेस के लिए कह दी अपने मन की बात
बंद गोभी की फसल को कीटों से बचाने के उपाय जानिए
गिलोय को लिवर की खराबी से जोड़ने वालों को आयुष मंत्रालय का करारा जवाब
तेजी से बदल रहा दूनः रोशन दलाल
उत्तराखंड से साल दर साल तेजी से बढ़ रहा निर्यातः मुख्यमंत्री
TAGGED:DehradunEducation in UttarakhandGovernment Schools in UttarakhandIndian education system
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Hydroponics से रोजगार को समझना है तो गणेश बिष्ट से मिलिए
Next Article आइए, सुसवा के लिए कुछ करें  
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?