आचार संहिता से पहले UKPSC ने जारी किया PCS -2024 परीक्षा का नोटिफिकेशन

Rajesh Pandey

हरिद्वार। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, 2024 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में रिक्त 189 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र (Online Application Form) आमंत्रित किए हैं।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि तीन अप्रैल, 2024  है। परीक्षा शुल्क  Net Banking/Debit Card/ Credit Card द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि 03 अप्रैल, 2024 है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन / परिवर्तन करने की तिथि 09 अप्रैल, 2024 से 18 अप्रैल, 2024 तक है।

भर्ती से सम्बन्धित नियम, अर्हता और शर्तें आदि विज्ञापन में उल्लिखित हैं, जो कि आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

देखें- अधिक जानकारी के लिए आयोग की विज्ञप्ति

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड में प्रिंसिपल के 692 पद, 14 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *