Journalists Health Camp Dehradun: कई पत्रकारों को पहली बार पता चलीं बीपी, शुगर जैसी समस्याएं

Rajesh Pandey

Journalists Health Camp Dehradun: देहरादून, 17 जून, 2025: देहरादून में पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 350 से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य और सूचना विभाग ने मिलकर इस कैंप का आयोजन किया।

Journalists Health Camp Dehradun: उद्देश्य और महत्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है, पत्रकार दिन-रात निस्वार्थ भाव से काम करते हैं, लेकिन अक्सर अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए यह विशेष कैंप आयोजित किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि पत्रकारों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

Also Read: राकेश खंडूड़ी ने सुनाए पत्रकारिता के किस्से, जब खबर छपते ही गांव की ओर दौड़े डीएम-एमएलए

स्वास्थ्य परीक्षण और सुविधाएं

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय परिसर में इस स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और पैथोलॉजी सहित अन्य जांचें की गईं।

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कैंप में आभा आईडी के साथ-साथ ‘वय वंदन’ कार्ड भी बनाए गए। उन्होंने बताया कि कई पत्रकारों को पहली बार शुगर, बीपी और दृष्टि दोष जैसी समस्याओं का पता चला, जिसके लिए उन्हें तत्काल परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि पत्रकारों की व्यस्तता को देखते हुए यह कैंप आयोजित किया गया, जहाँ एक ही छत के नीचे राज्य के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को परामर्श दिया।

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकार हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं और यह कैंप उन्हीं प्रयासों का एक हिस्सा है। उन्होंने भी भविष्य में ऐसे कैंप आयोजित करने की बात कही।

डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कैंप में फिजिशियन डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ. अंकुर पांडे, डॉ. एनएस बिष्ट, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, ईएनटी डॉ. पीयूष त्रिपाठी और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *