health

एम्स ऋषिकेश में है सर्विक्स कैंसर जांच की सुविधा

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में मासिक जनजागरूकता अभियान के तहत महिला रोगियों और उनके तीमारदारों को सर्विक्स कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान के स्त्री रोग विभाग में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि कम उम्र में विवाह और शारीरिक संबंध की स्थिति में सर्विक्स कैंसर की आशंका अधिक रहती है। एक से अधिक पुरुषों से संबंध पर भी सर्विक्स कैंसर होने की आशंका रहती है।

निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि 20 वर्ष से कम उम्र में पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिलाएं भी इस रोग से ग्रसित हो सकती हैं। जननांगों की सफाई के अभाव में एचपीबी वायरस के इन्फेक्शन की आशंका बढ़ जाती है। एचपीबी वायरस इन्फेक्शन से ही सर्विक्स कैंसर होता है। धूम्रपान करने वाली महिलाओं को सर्विक्स कैंसर से ग्रसित होने की आशंका ज्यादा रहती है। महिलाओं में यह कैंसर आमतौर पर 40 से 45 वर्ष की उम्र के आसपास होता है। कुछ मामलों में युवावस्था में यह बीमारी हो सकती है।

स्त्री रोग विभाग की डा.शशि प्रतीक ने बताया कि इस बीमारी का पता सामान्य तौर पर पैप इस्मीयर टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है। पैप इस्मीयर टेस्ट की सुविधा एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक महिला को तीन वर्ष के अंतराल में इस टेस्ट को जरूर कराना चाहिए। रेडिएशन आॉंकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज गुप्ता ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को संस्थान में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 16 जनवरी से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास कालोनी से मुहिम शुरू की जाएगी। विभिन्न विद्यालयों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर डा.अनुपमा बहादुर,डा.राजलक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button