FeaturedhealthNewsUttarakhand

श्रीनगर बेस हॉस्पिटलः डायलिसिस मशीन ठीक होने तक मरीजों के लिए की गई यह व्यवस्था

मशीन ठीक होने तक रोगियों को हंस फाउंडेशन देहरादून और सतपुली तक ले जाने और वहां से लाने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी

श्रीनगरः न्यूज लाइव ब्यूरो

हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय बेस टीचिंग चिकित्सालय ने डायलिसिस यूनिट सुचारू होने तक मरीजों के हित में खास निर्णय लिया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार, मशीन ठीक होने तक रोगियों को हंस फाउंडेशन देहरादून और सतपुली तक ले जाने और वहां से लाने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी।

चिकित्सालय ने डायलिसिस यूनिट को लेकर निम्न निर्णय लिए हैं।

जब तक डायलिसिस यूनिट ठीक नहीं होती है, तब तक हंस फाउन्डेशन देहरादून और सतपुली से समन्वय बनाते हुए चिकित्सालय के मरीजों को डायलिसिस के लिए भेजा जाएगा और मरीजों को वहां तक ले जाने और वापस लाने की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

डायलिसिस यूनिट में स्थापित आरओ प्लान्ट व डायलिसिस मशीनों के तकनीकी टीम के इन्जीनियर द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण कर समस्या का समाधान शीघ्रातिशीघ्र किया जाएगा।

डायलिसिस यूनिट संचालित होने पर कम्पनी द्वारा शुरुआती डायलिसिस अपने सुपरविजन में कराया जाएगा।

बैठक में नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रिजवी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिह,वित्त नियंत्रण प्रवीन बडोनी उपस्थित थे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button