CareerFeaturedNewsUttarakhand

उत्तराखंडः डेढ़ हजार युवाओं को दिसंबर तक विदेशों में नौकरियां दिलाने का लक्ष्य

मुख्य सचिव ने आईटीआई में स्पोकन इंग्लिश के कोर्स संचालित करने के निर्देश दिए

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतु (SETU) और कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान विभागों को कौशल विकास को फोकस में रखते हुए उत्तराखंड से डेढ़ हजार युवाओं की विदेशों में प्लेसमेंट के लक्ष्य को दिसम्बर माह तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने Open Advertisement जारी करने तथा सम्बन्धित शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन की वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश दिए। अभी तक सूचीबद्ध एजेंसियों तथा एनएसडीसी (नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ) ने 56 छात्रों को प्रशिक्षण के लिए दाखिला दिया है।
मुख्य सचिव ने आईटीआई में स्पोकन इंग्लिश के कोर्स संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 1500 युवाओं की विदेशों में प्लेसमेंट देने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कौशल विकास विभाग से संचालित कोर्सेज में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि ओवरसीज प्लेसमेन्ट प्रोग्राम के लिए कौशल विकास विभाग ने चार एजेंसियों को सूचीबद्ध किया है।
राज्य के विभिन्न नर्सिंग व हॉस्पिटलिटी संस्थानों में कौशल विकास विभाग एवं सूचीबद्ध एजेंसियां ओवरसीज प्लेसमेन्ट प्रोग्राम व छात्रों के Mobilization के लिए वर्कशॉप आयोजित कर रहे हैं।
अभी तक राज्यभर में 300 से अधिक छात्रों की Mobilization के लिए काउंसलिंग हो चुकी है। छह से ज्यादा सेमिनार छात्रों के Mobilization के लिए संचालित किए गए हैं। जल्द ही जापान, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम व आयरलैंड में प्लेसमेंट के लिए चार बैच प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। बैठक में वाइस चेयरमेन सेतु आयोग राजशेखर जोशी, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव सचिन कुर्वे सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button