FeaturedhealthNews

एम्स ऋषिकेश में 26 दिसंबर से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, कराएं रजिस्ट्रेशन

एम्स में 31 दिसंबर तक चलेगा नेत्र जनजागरूकता सप्ताह, सुबह साढ़े आठ से 11 बजे तक होंगे रजिस्ट्रेशन

ऋषिकेश। न्यूज लाइव

एम्स, ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग के तत्वावधान में गुरुवार (26 दिसंबर 2024 ) से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र जनजागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

एम्स के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि 31 दिसंबर तक चलने वाले इस नेत्र जनजागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मरीजों का सघन नेत्र परीक्षण तथा मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का कृत्रिम लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।

प्रो. मित्तल ने बताया कि नेत्र रोग जनजागरूकता सप्ताह में प्रतिभाग करने वाले एवं मोतियाबिंद ग्रसित मरीजों को (रविवार को छोड़कर) सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक एम्स अस्पताल के लेवल 3( तृतीय तल) स्थित नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा। जिससे उनकी समयबद्ध जांच एवं उपचार किया जा सके।

बीते मंगलवार राजभवन, देहरादून के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने मोतियाबिंद ऑपरेशन सप्ताह का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह के नेतृत्व में संस्थान के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डा. संजीव मित्तल व विभागीय चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभाग किया।

 

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button