FeaturedhealthNewsUttarakhand

देहरादून में डेंगू से जुड़ी कोई समस्या, शिकायत है या सलाह लेनी है तो मिलाइए यह नंबर

जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर 1800 1802525 पर संपर्क किया जा सकता है

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

जनपद देहरादून में डेंगू नियंत्रण एवं बचाव के लिए डीआईसीसीसी में कंट्रोलरूम स्थापित किया गया है, जिसमें डेंगू से संबंधित विभिन्न शिकायत की जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा, डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1802525 पर संपर्क किया जा सकता है।

कंट्रोल रूम में अभी तक कुल 15 कॉल प्राप्त हुई हैं, जिनमें 14 कॉल फागिंग तथा एक कॉल चिकित्सा परामर्श से संबंधित है। सभी का निराकरण कर लिया गया है। कंट्रोल रूम में नगर निगम के कार्मिक एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिलाधिकारी ने लोगों से अनुरोध किया है कि डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1802525 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनता से डेंगू के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने आसपास सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button