ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

त्रिवेंद्र रावत को कांग्रेस का खुला पत्र, हरक सिंह पर भाजपा का ट्वीट

मतदान की तिथि नजदीक आते-आते तेज हो रहा 'सोशल मीडिया वार'

देहरादून। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों में सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के सोशल मीडिया एक दूसरे पर सियासी हमलों का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर कांग्रेस और हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने की संभावनाओं पर भाजपा ने अपने-अपने अंदाज में ट्वीट किए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव नहीं लड़ने का अनुरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से किया है। उनके चुनाव नहीं लड़ने को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मामले में कांग्रेस ने ट्वीट किया है, जिसे कांग्रेस ने त्रिवेंद्र के नाम उत्तराखंड की जनता का खुला पत्र बताते हुए सियासी हमला किया है। कांग्रेस त्रिवेंद्र सिंह रावत से चुनाव लड़ने को कह रही है और इसके लिए ये वजह बता रही है। क्या लिखा है इस पत्र में, आप स्वयं पढ़ लीजिए।

उधर, हरक सिंह  रावत के निष्कासन औऱ उनकी कांग्रेस में एंट्री की खबरों के बीच भाजपा ने एक एनीमेटेड वीडियो ट्वीट किया है। जो यह है-

इस वीडियो को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साझा किया है। इसको लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button