
नरेंद्र सागर दोबारा बने प्राथमिक शिक्षक संघ डोईवाला के अध्यक्ष
डोईवाला। 24 फरवरी, 2025
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के डोईवाला शाखा के कार्यकारिणी चुनाव में नरेंद्र सागर दोबारा अध्यक्ष चुने गए। देर रात आए परिणामों में उन्होंने मनीष कांबोज को 11 वोट से हराया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोईवाला नंबर 1 में दिनभर मतदान के बाद देर रात परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सागर को कुल 149 और मनीष कांबोज को 138 मत मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय रहे धीरेंद्र रावत को 162, मनीषा कंडवाल को 156, रंजना कार्की को 152, विपिन चौहान को 153, अर्चना कन्नौजिया को 146, महिला उपाध्यक्ष पद पर नीरलता को 146, मंत्री पद पर सिद्धार्थ शर्मा को 141, संयुक्त मंत्री पद पर दिलीप सिंह को143, उप मंत्री पद पर सुदेश मैठाणी को 141, ममता गौड़ को 142 मत हासिल हुए।
संगठन मंत्री पद पर संतोष सेमवाल को 159, विनोद डोभाल को 153, मुकेश बिष्ट को 153, संगठन मंत्री महिला शीतल शर्मा को 143, प्रचार मंत्री पद पर चंद्रप्रकाश ममगाई को 144, चंद्रकांता भट्ट को 150, अनिल असवाल को 147, प्रचार मंत्री (महिला) पद पर रेनू बोड़ाई को 146, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद गोस्वामी को 147, लेखाकार पद पर संसार सिंह रावत को 144 वोट मिले।
चुनाव अधिकारी मोहन हटवाल ने बताया कि कुल 295 में से 288 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने विजय प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।