UKPSC Exam: जानिए, 22 व 23 मार्च की परीक्षा के केंद्रों की बस और रेलवे स्टेशनों से दूरी

Rajesh Pandey

हरिद्वार। 19 मार्च, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रवक्ता, राजकीय पॉलीटेक्निक एवं सहायक शोध अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (समूह ‘ख’) परीक्षा-2024 के अन्तर्गत प्रथम चरण की लिखित (मुख्य) परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) 22 व 23 मार्च, 2025 को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 09:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक तथा अपरान्ह 02:00 बजे से 05:00 बजे तक) आयोजित करेगा।

आयोग के अनुसार, परीक्षा केन्द्र के लिए नगर एवं नगर कोड का विकल्प उपलब्ध कराया गया था।

उक्त परीक्षा के लिए हरिद्वार नगर (नगर कोड-04) के सापेक्ष परीक्षा केंद्र के रूप में प्रथम वरीयता का विकल्प चयन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अत्यधिक है।

इस कारण उक्त अभ्यर्थियों को हरिद्वार नगर के अतिरिक्त रुड़की, लंढौरा, ढंढेरी, कुरड़ी, भगवानपुर एवं इकबालपुर आदि क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें-  हरिद्वार नगर के केन्द्रों की दूरी का केन्द्रवार विवरण संबंधी आयोग का नोटिफिकेशन 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *