योग को चिकित्सा के रूप में देख रही है दुनियाः डॉ. लक्ष्मी नारायण

Rajesh Pandey

हरिद्वार। 21 मार्च 2025

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर पंडित ललित मोहन शर्मा पीजी कॉलेज ऋषिकेश के छात्र छात्राओं का दल अध्यापकों के साथ हरिद्वार के बहादराबाद स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचा। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी ने कहा, विश्व में योग शारीरिक, मानसिक ,आध्यात्मिक स्वास्थ्य की उन्नति के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, योग आज के समाज की आवश्यकता है। आज म है। इस कारण विश्व में योग बहुत तेजी से शारीरिक, मानसिक ,आध्यात्मिक स्वास्थ्य की उन्नति के लिए किया जा रहा है।

डॉ. जोशी ने बताया, योग विज्ञान विभाग में योग चिकित्सा के लिए उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन करने के लिए देव सुमन परिसर के छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय आए। योग विभाग के पास नेचुरोपैथी , पंचकर्म ,वैकल्पिक चिकित्सा की सशक्त लैब हैं, जिनके माध्यम से योग चिकित्सा के लाभों को बढ़ाया जाता है।

इस शैक्षणिक भ्रमण में श्रीदेव सुमन परिसर के विभागाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश कंसवाल ने कहा, विभाग के शैक्षणिक भवन का उद्देश्य एक दूसरे के साथ संबंध बनाना और एक दूसरे के परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करना है। उन्होंने कहा, भविष्य में दोनों विभाग एमओयू करेंगे और इसी प्रकार से छात्र-छात्राओं के विश्वविद्यालयों के परिसरों में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित कराए जाते रहेंगे।

दोनों विभागों के छात्र-छात्राओं की संयुक्त संगोष्ठी का शुभारंभ योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, राजेंद्र नौटियाल, डॉ. जय प्रकाश कंसवाल, डॉ. चंद्रेश्वरी, डॉ, हिमानी नौटियाल, डॉ. बीना रयाल ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष एवं कुलपति, कुलसचिव का आभार व्यक्त किया गया। संगोष्ठी में शोधार्थी दिशांत शर्मा ,शोधार्थी सौरभ शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *