नरेंद्र सागर दोबारा बने प्राथमिक शिक्षक संघ डोईवाला के अध्यक्ष

Rajesh Pandey

डोईवाला। 24 फरवरी, 2025

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के डोईवाला शाखा के कार्यकारिणी चुनाव में नरेंद्र सागर दोबारा अध्यक्ष चुने गए। देर रात आए परिणामों में उन्होंने मनीष कांबोज को 11 वोट से हराया।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोईवाला नंबर 1 में दिनभर मतदान के बाद देर रात परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सागर को कुल 149 और मनीष कांबोज को 138 मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय रहे धीरेंद्र रावत को 162, मनीषा कंडवाल को 156, रंजना कार्की को 152, विपिन चौहान को 153, अर्चना कन्नौजिया को 146,  महिला उपाध्यक्ष पद पर नीरलता को 146,  मंत्री पद पर सिद्धार्थ शर्मा को 141, संयुक्त मंत्री पद पर दिलीप सिंह को143, उप मंत्री पद पर सुदेश मैठाणी को 141, ममता गौड़ को 142 मत हासिल हुए।

संगठन मंत्री पद पर संतोष सेमवाल को 159, विनोद डोभाल को 153, मुकेश बिष्ट को 153, संगठन मंत्री महिला शीतल शर्मा को 143, प्रचार मंत्री पद पर चंद्रप्रकाश ममगाई को 144, चंद्रकांता भट्ट को 150, अनिल असवाल को 147, प्रचार मंत्री (महिला) पद पर रेनू बोड़ाई को 146, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद गोस्वामी को 147, लेखाकार पद पर संसार सिंह रावत को 144 वोट मिले।

चुनाव अधिकारी मोहन हटवाल ने बताया कि कुल 295 में से 288 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने विजय प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *