उत्तराखंडः सरकार के तीन साल पर बोले धामी, भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर प्रहार करते रहेंगे

Rajesh Pandey

देहरादून। 22 मार्च, 2025

सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुुख्य सेवक सदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भविष्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर सरकार का प्रहार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनेक चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उनका जनता के बीच खडे़ होकर सामना किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे कथनानुसार ही उत्तराखंड प्रगति कर रहा है। निश्चित तौर पर यह दशक उत्तराखंड का होगा।

मुख्यमंत्री ने रैणी, सिलक्यारा, केदार घाटी से लेकर माणा की आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि संकट के समय पीछे रहकर काम नहीं किया जाता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 में जिस विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्तराखंड पूरी सामर्थ्य से काम कर रहा है।

उन्होंने कनेक्टिविटी के विस्तार की बात करते हुए कई उदाहरण दिए और कहा कि उत्तराखंड अपनी क्षमताओं का आकलन करते हुए इसी अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है।

मुख्यमंत्री के संबोधन की खास बातें

  • उत्तराखंड में अवैध निर्माण, कब्जों, अतिक्रमण केे खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। भ्रष्टाचार पर और सख्त प्रहार किए जाएंगे।
  • महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण समेत लखपति दीदी जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन से मातृ शक्ति के कल्याण हेतु ठोस कार्य किए गए हैं।
  • आंदोलनकारियों के लिए दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
  • प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मेलन केे माध्यम सेे प्रवासियों को राज्य के साथ जोड़ा गया।
  • प्रति व्यक्ति आय के मामले में राज्य का पूरे देश में 13 वां स्थान पर आना सुखद संकेत है।
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो या जी-20 बैठकों का आयोजन उत्तराखंड को इन आयोजनों से दूरगामी लाभ मिला है।
  • सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में देश में पहला स्थान महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा है।
  • रजत जयंती वर्ष मेें राज्य का सालाना बजट एक लाख करोड़ को पार कर जाना बताता है कि चुनौतियों के बावजूद हम सही राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
  • वर्ष 2027 में कुंभ और इसके बाद नंदा राजजात के लिए तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़ी सफलता की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने चार धाम यात्रा, शीतकालीन यात्रा समेेत राज्य के कई स्थानों पर पहुंचकर पर्यटन विकास में अभूतपूर्व योगदान किया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *