By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: आपको पसंद आएंगी ये कहानियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > आपको पसंद आएंगी ये कहानियां
FeaturedSHORT STORY FOR KIDS

आपको पसंद आएंगी ये कहानियां

Rajesh Pandey
Last updated: August 26, 2019 10:46 pm
Rajesh Pandey
7 years ago
Share
SHARE
कहानीः अधिकार पहले या कर्तव्य
एक राजा था, जिसको अपने राज्य की जनता और दरबारियों की परीक्षा लेने के लिए नये-नये प्रयोग करने में आनंद आता था। राजा इन प्रयोगों के माध्यम से सभी को कुछ न कुछ संदेश देना चाहता था। एक बार राजा ने अपने अधिकारियों से कहा कि आपको कर्तव्य और अधिकार में से किसी एक को चुनना है। राजा के निर्देश के अनुसार सभी ने एक पेटी में अपनी-अपनी पर्ची जमा कर दी। राजा ने पेटी को खुलवाकर स्वयं ही एक-एक पर्ची को देखा।
 
जब चूहे को पसंद आ गए हाथी के दांत
जंगल में रहने वाले चूहे को खाने के लिए अखरोट मिला, लेकिन वह अपने छोटे दांतों से अखरोट को तोड़ नहीं पा रहा था। अखरोट काफी सख्त होने की वजह से चूहा काफी परेशान हो गया। उसने कहा- हे भगवान, मेरे पास खाने के लिए शानदार भोजन है, लेकिन अपने छोटे दांतों की वजह से इसे खा नहीं पा रहा हूं। क्या आप मुझे दूसरे दांत नहीं दे सकते। …
 
लोककथाः सूरज और चांद आकाश पर कैसे पहुंचे
वर्षों पहले सूरज और पानी बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों धरती पर रहते थे। सूर्य अक्सर पानी के घर आता था, लेकिन पानी सूरज के घर नहीं जा पाता था। एक दिन सूरज ने पानी से कहा- दोस्त तुम मेरे घर क्यों नहीं आते। पानी ने जवाब दिया-दोस्त, तुम्हारा घर इतना बड़ा नहीं है कि मैं उसमें आ सकूं, क्योंकि मेरे साथ मेरे जीव जंतु भी तुम्हारे घर आएंगे, वहां इतने सबके लिए व्यवस्था नहीं हो सकेगी।
 
बुद्धिमान उल्लू
किसी जमाने में आबादी के बीच एक पेड़ पर एक बूढ़ा उल्लू रहता था। उल्लू अपने आसपास होने वाली घटनाओं को सुनता और देखता रहता। वह कम ही बोलता था, लेकिन सुनता अधिक था। उसका मानना था कि सुनना अधिक चाहिए, बोला उतना ही जाए, जितनी जरूरत हो।
 
ये किसकी पूंछ लगाकर घूम रहे बंदर
अफ्रीका में बिना पूंछ वाला एक जीव पाया जाता है, जिसका नाम डैसी (Dassie) है। इसकी पूंछ क्यों नहीं है, इसका जवाब एक लोककथा से मिलेगा, जो अक्सर सुनाई जाती रही है। बहुत पुरानी बात है, जंगल का राजा शेर ही एक मात्र ऐसा जानवर था, जिसकी पूंछ थी। शेर ने सोचा, क्यों न सभी जानवरों के लिए पूंछ का इंतजाम किया जाए। उसने जानवरों के लिए पूंछ का इंतजाम किया।
 
बुढ़ापा
बुजुर्ग व्यक्ति अपने बेटे, पुत्रवधु और पोते के साथ रहने के लिए उनके घर आए। उनके हाथ कांप रहे थे। उनको कम ही दिखाई देता था। वह सही तरह से चल भी नहीं पा रहे थे। पूरे परिवार ने एक साथ खाना खाया। भोजन के समय बुजुर्ग के हाथों में कंपन की वजह से खाना प्लेट से बाहर गिर रहा था। वह बड़ी मुश्किल से खाना खा पा रहे थे। चम्मच बार-बार हाथ से छूट रही थी। ग्लास से पानी गिर गया। यह देखकर बेटे और पुत्रवधु को परेशानी महसूस होने लगी। उन्होंने बुजुर्ग की शारीरिक दिक्कत को अपनी समस्या के रूप में लिया और इसका समाधान भी खोज लिया।


You Might Also Like

मूल निवास प्रमाणपत्र धारकों से नहीं मांगा जाएगा स्थाई निवास प्रमाणपत्र
मंत्रालय की टीवी चैनलों को सलाह, सिलक्यारा में चल रहे बचाव कार्यों को सनसनीखेज न बनाएं
हरीश रावत ने राहुल गांधी को चिट्ठी में बता डाली ‘दिल की बात’
सीएम ने किया जयहरीखाल ब्लॉक में 64.86 करोड़ की भैरवगढ़ी पेयजल योजना का लोकार्पण
भारत से विलुप्त हो चुके चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा
TAGGED:Story telling PlatformUttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड की ताशी-नुंग्शी बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर रेस में
Next Article पीने के पानी में माइक्रोप्लास्टिकः विश्व स्वास्थ्य संगठन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?