उत्तराखंड की ताशी-नुंग्शी बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर रेस में

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड की पर्वतारोही ताशी एवं नुंग्शी की टीम फिजी के घने जंगलों, पहाड़ों, नदियों एवं समुद्र में होने वाली एडवेंचर रेस में शामिल होंगी। नौ सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक इको चैलेंज 2019 में 30 देशों की 67 टीमें भाग ले रही हैं। 675 किमी की इस एडवेंचर रेस में 12 एडवेंचर्स एक्टिविटी होंगी।

दुनिया की मुश्किल एवं खतरनाक एडवेंचर रेस इको चैलेंज में प्रतिभाग के लिए जा रही पर्वतारोही ताशी एवं नुंग्शी की टीम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से रवाना किया। इस रेस की मेजबानी प्रसिद्ध एडवेंचर्स बेयर ग्रिल्स कर रहे हैं।

उत्तराखंड से ताशी के नेतृत्व में चार सदस्यों की टीम इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही है। टीम के मैनेजर रिटायर्ड कर्नल वीएस मलिक हैं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत व विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *