राज्य के हर घर तक बिजली की निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकताः सीएम

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आईआईटी रुड़की में सोलर एनर्जी पर आधारित ‘पेरोवस्काइट सोसाइटी ऑफ इंडिया मीट-2023’ में खटीमा से वर्चुअल प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा, अनुकूल मौसम होने के कारण उत्तराखंड में सौर ऊर्जा से संबंधित परियोजनाएं विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार सौर ऊर्जा के उचित प्रयोग से प्रदेश में “ऊर्जा क्रांति“ लाने के लिए प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों को बढ़ावा देकर ऊर्जा के क्षेत्र में पूर्ण सुरक्षा और स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता राज्य के प्रत्येक घर तक बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा, सेमिनार के माध्यम से प्रदेश में सौर ऊर्जा के कुशल संचालन के लिए  बहुमूल्य सुझाव प्राप्त होंगे। यह सेमिनार एक रोडमैप विकसित करने में मददगार साबित होगा, जिससे हम उत्तराखंड राज्य के साथ-साथ सम्पूर्ण भारतवर्ष में सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग कर सकेंगे।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो. केके पन्त, सेमिनार के संयोजक प्रो. सौमित्र सतपति एवं विभिन्न प्रदेशों से आए वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *