उत्तराखंड को Most Film Friendly State का पुरस्कार

Rajesh Pandey
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उत्तराखंड को Most Film Friendly State (Special Mention) पुरस्कार प्रदान किया है। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित 68वें फिल्म फेयर अवाड् र्स 2022 में राज्य की ओर से सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्राप्त किया।
सूचना महानिदेशक व उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तिवारी ने कहा कि कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। यह पुरस्कार मिलने के बाद प्रदेश में फिल्म शूटिंग को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
महानिदेशक तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक और व्यावहारिक बना रहे हैं। इससे राज्य में फिल्म निर्माण क्षेत्र को और अधिक प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड को यह पुरस्कार राज्य में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। राज्य सरकार ने फिल्म निर्माताओं की सुविधाओं के दृष्टिगत आकर्षक फिल्म नीति लागू की है। राज्य में एक साल में डेढ़ सौ से अधिक फिल्मों, धारावाहिकों, डाक्यूमेंट्री आदि की शूटिंग की गई है। इनमें द कश्मीर फाइल, मीटर चालू, बत्ती गुल, परमाणु, बाटला हाउस, कबीर सिंह, केदारनाथ, नरेन्द्र मोदी, रागदेश, तड़प, वार, Man vs Wild जैसे कई नाम शामिल हैं।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *