CAREhealth

छुट्टी वाले दिन ज्यादा सोने से बचें

  •  आप हार्ट डिजीज़ के खतरे को दे रहे हैं बढ़ावा

नई दिल्ली


हाल ही में आई रिसर्च के मुताबिक, वीकेंड पर ज्यादा सो करके आप हार्ट डिजीज़ के खतरे को बढ़ावा दे रहे हैं। रिसर्च में पाया गया कि वीकेंड पर अधिक सोने से आप 11 फीसदी हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ा देते हैं। इस समस्या को `सोशल जैट लैग’ का नाम दिया गया है।

सोशल जेट लैग’ तब होता है जब आप छुट्टी वाले दिन अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा सोते हैं। सोशल जैट लैग से ना सिर्फ आपकी सेहत खराब होती है बल्कि मूड भी बिगड़ जाता है। इतना ही नहीं इससे अनिद्रा और थकान बढ़ जाती है। रिसर्च में ये बात सामने आई कि नींद के समय से ज्यादा कितनी देर सोया जा रहा है वो हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। रिसर्च में ये भी कहा गया कि रोजाना एक समय पर सोने से हार्ट डिजीज से बचने और उसके ट्रीटमेंट में भी मदद मिल सकती है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन ने सुझाव दिया है कि व्यस्कों को फिट रहने के लिए रोजाना सात से आठ घंटे रात में सोना चाहिए।

स्लीप जर्नल में पब्लिश रिसर्च में 22 से 60 साल तक के 984 व्यस्कों को शामिल किया गया। इनसे इनके स्लीपिंग पैटर्न के बारे में सवाल-जवाब किए गए। रिसर्च में स्लीप डयूरेशन, इंसोमनिया, कार्डियोवस्कुलर डिजीज, थकान और नींद अधिक आने पर भी सवाल-जवाब किए गए।रिसर्च के नतीजों में ये साफ था कि अधिक नींद आपके हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button