उत्तराखंड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन 14567 की शुरुआत

Rajesh Pandey

देहरादून। सीनियर सिटीजन की समस्याओं को सुनने के लिए उत्तराखंड में हेल्प लाइन की शुरुआत की गई है। राज्य में इस नेशनल हेल्पलाइन एल्डरलाइन 14567 का शुभारंभ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए हेल्पलाइन 14567 शुरू की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के अनुरूप यह हेल्पलाइन बुजुर्गों की समस्याओं के निदान में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसके लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है।

उत्तराखंड के दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एकाकी जीवन जी रहे हैं। हमें उन सभी तक पहुंचना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

ग्राम स्तर तक जागरूकता लानी जरूरी है। वरिष्ठजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम स्तर तक दी जाए। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हेल्पलाइन 14567 बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के उपयुक्त मंच होगा और उनको भावनात्मक सपोर्ट भी प्रदान करेगा।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि इस हेल्पलाइन से वरिष्ठजनों की समस्याओं का समाधान घर बैठे होगा। यह कॉल सेंटर ही नहीं, बल्कि सच्चे मायनों में कनेक्ट सेंटर बनेगा। आर्य ने कहा कि कॉल सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी व्यवहार कुशल हों। विभागीय अधिकारी भी लगातार इसकी मानिटरिंग करें।

अपर सचिव समाज कल्याण रामविलास यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड ने वरिष्ठ नागरिकों को सहायता देने एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन (एल्डर लाइन-14567) स्थापित की है। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक इस पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Keywords:- Elder Helpline, Senior citizen Helpline, 14567, Uttarakhand Welfare scheme for senior citizen, Social justice for all, Tirath Singh Rawat, Chief Minister Uttarakhand

Contents
देहरादून। सीनियर सिटीजन की समस्याओं को सुनने के लिए उत्तराखंड में हेल्प लाइन की शुरुआत की गई है। राज्य में इस नेशनल हेल्पलाइन एल्डरलाइन 14567 का शुभारंभ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया।भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए हेल्पलाइन 14567 शुरू की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के अनुरूप यह हेल्पलाइन बुजुर्गों की समस्याओं के निदान में सहायक होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसके लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है।उत्तराखंड के दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एकाकी जीवन जी रहे हैं। हमें उन सभी तक पहुंचना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।ग्राम स्तर तक जागरूकता लानी जरूरी है। वरिष्ठजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम स्तर तक दी जाए। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हेल्पलाइन 14567 बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के उपयुक्त मंच होगा और उनको भावनात्मक सपोर्ट भी प्रदान करेगा।कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि इस हेल्पलाइन से वरिष्ठजनों की समस्याओं का समाधान घर बैठे होगा। यह कॉल सेंटर ही नहीं, बल्कि सच्चे मायनों में कनेक्ट सेंटर बनेगा। आर्य ने कहा कि कॉल सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी व्यवहार कुशल हों। विभागीय अधिकारी भी लगातार इसकी मानिटरिंग करें।अपर सचिव समाज कल्याण रामविलास यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड ने वरिष्ठ नागरिकों को सहायता देने एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन (एल्डर लाइन-14567) स्थापित की है। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक इस पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *