आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति के तालमेल से हो सकता हैबेहतर इलाजः सीएस

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने आयुर्वेद पद्धति के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज के समय में आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति को आपस में तालमेल बनाकर रोगियों का बेहतर इलाज किया जा सकता है।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में राज्य के पीएमएचएस चिकित्साधिकारियों के छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ पर मुख्य सचिव ने कहा, योग और आयुर्वेद के अनुरूप जीवन शैली अपनाकर शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली का आधार है, जो तनावमुक्त जीवन जीने को बढ़ावा देता है।

मुख्य सचिव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में Practical Training on Ayurveda for PMHS Medical Officers of Uttarakhand to Promote Wellness Concept पर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय व एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण मॉड्यूल का विमोचन किया।

कार्यक्रम में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पाण्डे, कुलपति एच.एन.बी. उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रो. हेमचन्द पाण्डे, कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रो. सुनील कुमार जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *