FeaturedNewsUttarakhand

श्री केदारनाथ धाम यात्रा से सकारात्मक संदेश: अजेंद्र अजय

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2024

श्री केदारनाथ धाम। newslive24x7

प्रतिष्ठित ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ की यात्रा व्यवस्थाएं चाक चौबंद है। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी), जिला प्रशासन तथा श्री केदार सभा के संयुक्त प्रयासों से तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि अभी तक पौने तेरह लाख तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देश एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। वहीं श्री भगवान केदारनाथ के दर्शनों हेतु आनेवाले तीर्थयात्री सुरक्षित यात्रा का संदेश लेकर जा रहे हैं। बताया कि अभी भी केदारनाथ यात्रा में लगभग एक माह का समय शेष है और यात्रा निरंतर चल रही है।

इसी क्रम में, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत एक सप्ताह से श्री केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर रखे हैं। विगत एक अक्टूबर को जिलाधिकारी डा.सौरभ गहरवार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने केदारनाथ यात्रा सुरक्षा व्यवस्था का सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक निरीक्षण किया था।

बीते कल शुक्रवार से आज शनिवार को मुख्य कार्याधिकारी ने तीर्थयात्रियों के बीच में रह कर यात्रियों की स्वाभाविक सुझावों, प्रतिक्रियाओं तथा यात्रा के दौरान हुई दिक्कतों तथा मंदिर समिति, प्रशासन के प्रति तीर्थयात्रियों के विचार जाने।

इस बार केदारनाथ में भी मुख्य कार्याधिकारी बिना पहचान बताए तीर्थयात्रियों के बीच पंक्ति में लगकर मंदिर दर्शन हेतु पहुंचे। इससे पहले माह अगस्त में मुख्य कार्याधिकारी ने वेशभूषा बदल कर श्री बदरीनाथ यात्रा का निरीक्षण किया था।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में तीर्थयात्रियों का बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण है।

मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर समिति अधिकारियों – कर्मचारियों की बैठक ली तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे मंदिर समिति के डीएसडी भवन का निरीक्षण किया। इस भवन को मंदिर समिति को हस्तांतरित किया जाना है। इस दौरान पुजारी शिवशंकर लिंग,‌ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहित पीडब्लूडी के अभियंता आदि मौजूद रहे।

आज ही वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल से मिला तथा मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की तथा तीर्थयात्रियों के लिए सरल सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पोस्ती ने कहा कि मंदिर समिति, जिला प्रशासन तथा केदार सभा, व्यापार सभा के संयुक्त प्रयासों से तीर्थयात्रा निर्बाध रूप से चल रही है। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्य कार्याधिकारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, अंकित सेमवाल,प़कज शुक्ला, विजेंद्र शर्मा, व्यापार सभा अध्यक्ष सीपी तिवारी आदि मुख्य कार्याधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button