दो बच्चे और बादाम

Rajesh Pandey
Short stories

किसी शहर में रहने वाले दो बच्चे बाग में घूम रहे थे। दोनों दोस्त थे। उनमें से एक की नजर वहां पड़े बादाम पर पड़ी। वह उसकी ओर लपका ही था कि दूसरे दोस्त ने फुर्ती से वह बादाम उठा लिया। दोनों उस बादाम को खाना चाहते थे। एक ने कहा, सबसे पहले मेरी नजर बादाम पर पड़ी, इसलिए यह मेरा है। दूसरे ने कहा, यह मैंने उठाया, इसलिए यह मेरा है।

दोनों दोस्त आपस में जोर-जोर से बहस करते हुए बाग से बाहर आ गए। उनके बीच विवाद बढ़ने लगा और उनकी आवाज सुनकर एक युवक वहां पहुंचा। वह उन दोनों से कदकाठी में बड़ा था। उसने कहा, तुम आपस में क्यों झगड़ रहे हो। दोनों ने विवाद की वजह बता दी। उसने कहा, बस इतनी सी बात है। मैं तुम्हारा विवाद सुलझा देता हूं।

उसने पत्थर उठाया और बादाम के खोल को दो हिस्सों में तोड़ दिया। दोनों को खोल का एक-एक हिस्सा दे दिया और बादाम (फल) अपने मुंह में रख लिया। दोनों बच्चे उसे देखते रह गए। युवक ने दोनों से कहा, अब जाओ यहां से, तुम्हें बराबर हिस्सा दिया या नहीं। दोनों बच्चे निराश होकर वहां से चले गए। उन दोनों फिर किसी भी बात पर विवाद नहींं करने का संकल्प लिया, क्योंकि उनको कुछ नहीं मिला. जिस फल के लिए वो लड़ रहे थे, वो तो कोई तीसरा खा गया।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *